पंचांग 25 मई 2019- शनिवार, नौतपा आज से शुरू,आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं चौघड़िया -मनीष साईं आज 25 मई 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा पंचांग शुभ मुहूर्त क्या है,अशुभ समय क्या है, दिन एवं रात्रि का चौघड़िया क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी आपको प्रदान की जा रही है। विश्व प्रसिद्ध वास्तु, ज्योतिष एवं तंत्र गुरु श्री मनीष साईं जी के अनुसार आज के शुभ मुहूर्त एवं त्योहार की जानकारी चौघड़िया इस प्रकार है। यदि आप विवाह का मुहूर्त या गृह प्रवेश का मुहूर्त निकलवाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। 🔻नौतपा आज से- सूर्य आज रात्रि में 8:26 बजे रोहिणी में प्रवेश करेंगे नौतपा शुरू होंगा। सूर्य का 15 दिन का संचरण होगा। सूर्य रोहिणी में 8 जून शाम 6:13 बजे तक रहेगा। इन 15 दिनों में प्रथम 9 दिन नौतपा के माने जाते हैं। नौतपे में तीन दिन तक भीषण गर्मी रहेगी। आंधी के साथ बारिश का भी योग बनेगा। इसमें बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने के आसार है। मंगल-राहु का अंगारक योग और शनि-केतु की युति का सम सप्तक दृष्टि संबंध वातावरण में गर्मी पैदा करेगा। ▪रोहिणी में तेज बार...