कर्ज से मुक्ति के लिए 9 अचूक उपाय- मनीष साईं धन तो व्यक्ति कमा लेता है, लेकिन उस धन को सहेजना और बढ़ाना तथा उसका सही ढंग से प्रबंधन करना यह सबसे महत्वपूर्ण होता है। देखने में आता है कि कुछ लोग पैसा कमाने के बाद अचानक से कर्ज के बोझ में दब जाते हैं और उसके बाद उनका जीवन नर्क के समान हो जाता है। सनातन धर्म के अनुसार, कर्ज का बोझ मनुष्य को मरने के बाद भी खत्म नहीं होता, उसे किसी ना किसी रूप में कर्ज जरूर चुकाना पड़ता है। धर्मग्रंथों के अनुसार, जहां तक हो सके कर्ज से बचना चाहिए। व्यक्ति कर्ज में डूबता है इन सब के पीछे उसके ग्रह नक्षत्र और भाग्य का भी हाथ होता है। यदि आपने घर खरीदने के लिए या फिर गाड़ी या दूसरी जरूरी चीजों को खरीदने के लिए कर्ज लिया है। किसी कारण से ऐसी परिस्थिति बन गई है, जिससे आपको कर्ज चुकाने में परेशानी आ रही है या कर्ज की वजह से आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है तो मैं आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहा हूं जिससे आप जल्द ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं… ▪कर्ज मुक्ति के लिए श्री लक्ष्मी गायत्री मंत्र 'ॐ ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीम...