Posts

मंत्र-तंत्र, टोना-टोटका और काले जादू से छुटकारा पाने के अचूक उपाय -मनीष साईं

Image
मंत्र-तंत्र, टोना-टोटका और काले जादू से छुटकारा पाने के अचूक उपाय -मनीष साईं विज्ञान के इस युग में भी  प्राचीन काल से चले आ रहे  तंत्र-मंत्र  जादू-टोने  एवं अनेक प्रकार के  टोने-टोटके  आज भी प्रचलित है। विज्ञान और कुछ पढ़े-लिखे लोग अपने आप को बहुत समझदार समझते हैं और इन बातों को नहीं मानते लेकिन तंत्र शास्त्र के यह प्रयोग एक दूसरे को गिराने में संपूर्ण विश्व में प्रचलित है शत प्रतिशत इन प्रयोगों से व्यक्ति का नुकसान संभव है। विश्व प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिष एवं तंत्र गुरु  मनीष साईं जी के अनुसार किसी भी व्यक्ति पर मंत्र-तंत्र, टोने-टोटके और काले जादू ब्लैक मैजिक) का प्रभाव होने पर व्यक्ति अचानक किसी ऐसी बीमारी का शिकार हो जाता है जिसके बारे में डॉक्टर्स भी पता लगाने में असमर्थ होने लगते है। ऐसा व्यक्ति दिन प्रतिदिन कमजोर होने लगता है और शीघ्र ही भगवान को प्यारा हो जाता है,हो सकता है कि इस प्रकार की शैतानी शक्तियों का प्रयोग किसी व्यक्ति पर न करके उसके परिवार पर या उसके व्यवसाय पर किया गया हो, ऐसे में व्यक्ति के परिवार में आपसी कलह , व्यवसाय में हानि...

नक्षत्रों के अनुसार कौन सा कार्य आपको देगा फल, जानिए 27 नक्षत्र और उनका फल- मनीष साईं

Image
नक्षत्रों के अनुसार कौन सा कार्य आपको देगा फल, जानिए 27 नक्षत्र और उनका फल- मनीष साईं हमारे शास्त्रों में व्यक्ति का आचरण उसका कार्य व उसके जीवन में क्या कब और कैसे घटित होगा उसका सटीक विश्लेषण देखने को मिलता है। एक अच्छा एस्ट्रोलॉजर इन सब बातों को आसानी से पढ़ सकता है। कुछ लोग कार्य तो करते हैं लेकिन उनकी प्रकृति और ग्रहों के अनुसार नहीं होने के कारण ऐसे कार्य मेहनत भी बहुत कराते हैं और फल भी नहीं देते। लगातार असफलता उनके मनोबल को कमजोर कर देती है। यदि आप कोई काम नया शुरू करने जा रहे हैं तो आपको निश्चित तौर पर किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर अपने ग्रह नक्षत्रों के अनुसार प्रारंभ करना चाहिए। मेरा यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आप अपने नक्षत्रों के अनुसार अपने कार्य का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं 27 नक्षत्र और उनके अनुसार कार्य.... ▪1. अश्विनी नक्षत्र - इस नक्षत्र में जन्मे लोग अगर यातायात से जुड़ा कोई कार्य करेंगे तो उन्हें सफलता मिलेगी। इसके अलावा खेल, खेल से संबंधित सामग्री, दवाइयां( मेडिकल स्टोर व दवाइयों का प्रोडक्शन) कृषि( खेती एवं कृषि उपकरण तथा पेस्ट...

शरद पूर्णिमा विशेष पूजा से माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर पाइए अपार धन- मनीष साईं

Image
शरद पूर्णिमा विशेष पूजा से माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर पाइए अपार धन- मनीष साईं  शरद पूर्णिमा का  दिन अति महत्वपूर्ण है  क्योंकि आज के दिन  यदि सही ढंग से  मां लक्ष्मी और  चंद्रमा की पूजा की जाए तो व्यक्ति के जीवन में  सुख समृद्धि आती है तथा धन की वर्षा होती है।शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर सवार होकर धरती पर आती हैं और देखती हैं कौन सा भक्त उनकी भक्ति में लीन है। इसलिए माना जाता है कि जो भक्त शरद पूर्णिमा तिथि को रात में जागकर मां लक्ष्मी की भव्य उपासना करता है, उसपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसाती हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन और श्रृद्धा से  माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जिनकी कुंडली में धन का कोई योग ही ना हो, इस दिन की पूजा से प्रसन्न मां लक्ष्मी उन्हें भी धन-धान्य से संपन्न कर देती हैं। शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर व्यक्ति यदि कर्ज में डूबा है तो वह कर्ज के बोझ से छुटकारा पा सकता है विश्व प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिष एवं तंत्र गुरु मनीष साईं जी के अनुसार आइए जानते हैं क...

करवा चौथ- मुहूर्त एवं पूजन विधि, कथा, राशि अनुसार उपाय

Image
करवा चौथ- मुहूर्त एवं पूजन विधि  राशि अनुसार करवा चौथ पर उपाय करने से पति पत्नी के बीच बढ़ता है प्रेम- मनीष साईं करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत सुहागिन स्त्रियाँ अपने पति की लम्बी उम्र के लिये करती हैं। यह व्रत विशेषकर दिल्ली,पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस वर्ष २७ अक्टूबर २०१८ (शनिवार) को है। विश्व प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिष एवं तंत्र गुरु श्री मनीष साईं जी के अनुसार आइए जानते हैं करवा चौथ का मुहूर्त क्या है। राशि अनुसार महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए क्या उपाय करें तथा पूजन कैसे करना है और पूजन सामग्री क्या होगी। 🔳 करवा चौथ मुहूर्त-  करवा चौथ मुहूर्त करवा चौथ पूजा मुहूर्त: 5:40 से 6:47 तक करवा चौथ चंद्रोदय समय 7 बजकर 55 मिनट करवा चौथ चंद्रोदय समय 7 बजकर 55 मिनट 🔳 करवा चौथ पर प्रातः काल खाए सरगी- करवाचौथ के दिन प्रातः 4:00 बजे उठे। इस दिन आपको उषाकाल से पहले यह व्रत रखने पर उठकर कुछ खाना तथा पीना चाहिए। यदि आप उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड...

संपन्नता और ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए दशहरे पर करें यह उपाय- मनीष साईं

Image
संपन्नता और ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए दशहरे पर करें यह उपाय- मनीष साईं देश में दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । बुराइयों के पर्याय राक्षस रावण पर विजय के उपलक्ष्य में दशहरा विजयादशमी के रूप मे मनाया जाता है। दशहरा का त्यौहार अश्चिन माह कृष्ण पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन लोग शस्त्र पूजा भी करते हैं जिससे कि दुश्मनों पर विजय प्राप्त की जा सके। लेकिन इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र एवं तंत्र शास्त्र में भी कई उपाय हैं जिन्हें लोग संपन्नता और एेश्वैर्य प्राप्त करने लिए अपनाते हैं। विश्व प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिष एवं तंत्र गुरु मनीष साईं जी के अनुसार ये उपाय करें- ▪दशहरे के दिन दोपहर को घर के ईशान कोने में चंदन, कुमकुम और पुष्प से अष्टदल कमल की आकृति बनाएं और देवी जया व वजिया का स्मरण कर उनका पूजन करें। इसके बाद शमी वृक्ष की पूजाकर वृक्ष के पास की थोड़ी मिट्टी लेकर अपने घर में रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से रुके हुए काम बनते हैं और गरीबी नहीं आती। ▪ यदि आप कानूनी दांव पेंच से परेशान हैं या मुकदमों में फंसे हैं तो दशहरे को शमी के पेड़ की पूजा ...

नवरात्रि का नौवां दिन सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री का पूजन करें -मनीष साईं

Image
नवरात्रि का नौवां दिन सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री का पूजन करें -मनीष साईं नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को सारी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। नवरात्रि का नौवां दिन सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री का पूजन करें -मनीष साईं नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को सारी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। देवी सिद्धिदात्री को मां सरस्वती का भी एक रूप माना जाता है क्योंकि माता अपने सफेद वस्त्र एवं अलंकार से सुसज्जित अपने भक्तों को महाज्ञान एवं मधुर स्वर से मन्त्र-मुग्ध करती है। सिद्धिदात्री मां की पूजा के बाद ही अगले दिन दशहरा त्योहार मनाया जाता है। देवी सिद्धिदात्री का रूप अत्यंत सौम्य है, देवी की चार भुजाएं हैं। दाईं भुजा में माता ने चक्र और गदा धारण किया है और बांई भुजा में शंख और कमल का फूल है। मां सिद्धिदात्री कमल आसन पर विराजमान रहती हैं, मां की सवा...

दुर्गाष्टमी पर पूजन, मंत्र, स्त्रोत्र,उपाय- मनीष साईं

Image
नवरात्रि का आठवां दिन दुर्गाष्टमी पर पूजन, मंत्र, स्त्रोत्र,उपाय- मनीष साईं नवरात्रि में आठवें दिन महागौरी शक्ति की पूजा की जाती है। नाम से प्रकट है कि इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण है। पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया।उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए यह महागौरी कहलाईं। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। 4 भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है इसीलिए वृषारूढ़ा भी कहा गया है इनको। इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है तथा नीचे वाला हाथ त्रिशूल धारण किया हुआ है। ऊपर वाले बांए हाथ में डमरू धारण कर रखा है और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनकी पूरी मुद्रा बहुत शांत है।मां गौरी की उपासना नीचे लिखे श्रोत के हिसाब से करनी चाहिए। या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै ...