Posts

पिता व पुत्र में विवाद है तो इन उपायों से बनेगा बेहतर रिश्ता- मनीष साईं

Image
पिता व पुत्र में विवाद है तो इन उपायों से बनेगा बेहतर रिश्ता- मनीष साईं घर में यदि कलह हो तो जीवन  नर्क के समान हो जाता है। घर का मुखिया पिता होता है परिवार में पिता की एक अहम भूमिका होती है। पारिवारिक जीवन में संतुष्टि के लिए पिता और संतान के बीच अच्छे संबंध बेहद जरूरी हैं।  पुरानी कहावत है, अगर आप अपने पारिवारिक जीवन से संतुष्ट हैं, आपका परिवार आपसे स्नेह रखता है तो आप दुनिया की बड़ी से बड़ी समस्या, परेशानी से निपट सकते हैं। लेकिन पिता और संतान का न बनना भी कुंडली में दोष एवं वास्तु दोष को जन्म देता है। ◼किन वास्तु दोषों के कारण पिता और पुत्र में कलह होती है जाने, साथ ही उपाय भी- जिस घर में पिता-पुत्र की ना बनती हो तो जाहिर तौर पर यह बात उन दोनों को ही खलती है। कई बार कभी विचारों में भिन्नता तो कभी जनरेशन गैप की वजह से वो एक दूसरे के साथ सही तालमेल नहीं बैठा पाते।वजह चाहे कोई भी हो, रेमेडियल वास्तुशास्त्र के अंतर्गत यह माना जाता है कि पिता-पुत्र के बीच तनाव की वजह है घर के उत्तर-पूर्वी कोने का दूषित होना। अगर आपके घर का यह कोना दूषित है, यहां गंदगी रहती है तो यह पिता...

तिजोरी और अलमारी की दिशा बदलकर धनी बने-मनीष साईं

Image
तिजोरी और अलमारी की दिशा बदलकर धनी बने-मनीष साईं वास्तु शास्त्र में छोटी से छोटी चीजों का महत्व है  घर में कौन सा सामान कहां पड़ा है  यह आपको पता नहीं होता है  और उसके परिणाम  नकारात्मक आते हैं। क्या आप जानते हैं मेहनत और योग्यता के अनुसार आपकी आय नहीं है तो देखिए कि कहीं इसकी वजह आप खुद तो नहीं। वास्तु विज्ञान के अनुसार तिजोरी या अलमारी गलत दिशा में रखने पर इसका असर घर के मुखिया की आमदनी पर पड़ता है। इससे धन की बरकत भी नहीं होती है। इसलिए अगर आपके घर में यह दोष है तो इसे जल्दी ठीक कर लीजिए। जिस तिजोरी या वास्तु गुरु मनीष साई जी के अनुसार अलमारी में कैश व ज्वेलरी रखते हैं उसे कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखें। इससे अलमारी का मुंह उत्तर की ओर खुलेगा। इस दिशा के स्वामी देवताओं के खजांची कुबेर हैं। उत्तर दिशा में अलमारी का मुंह खुलने से धन और ज्वेलरी में बढ़ोतरी होती है। वास्तु गुरु मनीष जी के अनुसार वास्तु विज्ञान में पूर्व दिशा को उन्नति और उर्जा की दिशा कहा गया है। इस दिशा के स्वामी इन्द्र हैं, जो देवताओं के राजा हैं। इसलिए धन-संपत्ति में वृद्धि की आशा ...

जानिए कैसे बनते हैं घर बनने के योग, कैसे बनाएं अपने सपनों का घर -मनीष साईं

Image
जानिए कैसे बनते हैं घर बनने के योग, कैसे बनाएं अपने सपनों का घर -मनीष साईं ▪ज्योतिष के अनुसार घर बनने के महत्वपूर्ण योग- जातक की कुण्‍डली में चौथा घर बहुत बेहतर स्थिति में हो तो वह अपनी जिंदगी के शुरूआती वर्षों में ही घर बना लेता है। सामान्‍य तौर पर घर बनाने के लिए दूसरा, चौथा और ग्‍यारहवां भाव देखा जाता है। अगर कोई बना बनाया घर खरीद रहा हो, तो उसके लिए शुक्र और जमीन लेकर घर बना रहा हो तो मंगल को विशेष तौर पर देखा जाता है। कुण्‍डली का चौथा घर घरेलू वातावरण और माता की मानसिक स्थिति का परिचायक भी होता है।इसके अलावा चतुर्थ भाव के स्‍वामी और इस भाव पर दूसरे ग्रहों की दृष्टि भी महत्‍वपूर्ण होती है।इससे पता चलता है कि घर कैसा होगा। ▪दिशा के अनुरूप करे भूमि का चयन- वास्‍तु के अनुसार पूर्व और उत्‍तर दिशा गृह मालिक के लिए सर्वश्रेष्‍ठ होती है। पूर्वमुखी घर का मालिक प्रशासन और सरकार में अच्‍छी दखल रखता है। ऐसा घर पितृसत्‍तात्‍मक होता है। यानि पुरुषों की अधिक चलती है। दंपत्ति में पति-पत्‍नी के बाद तक जीवित रहता है। उत्‍तरमुखी घरों में ज्‍यादातर कंसल्‍टेंट रहते हैं। यानि नौकरी संबं...

नौकरी में प्रमोशन के लिए 15 महत्वपूर्ण उपाय -मनीष साईं

Image
नौकरी में प्रमोशन के लिए 15 महत्वपूर्ण उपाय -मनीष साईं तंत्र शास्त्र और आध्यात्मिक  टोटकों को बहुत ही कारगर माना जाता है इसल‌िए बहुत से लोग इस पर यकीन भी रखते हैं। इसकी दूसरी वजह यह भी है क‌ि तंत्र शास्त्र के कुछ टोटके बहुत ही आसान होते हैं और हर कोई भी आजमा सकते हैं। अगर आप नौकरी में उन्नत‌ि के ल‌िए प्रयास कर रहे हैं और बात नहीं बन रही है तो तंत्र शास्त्र के टोटकों को आजमा सकते हैं। ▪ जेब में हल्दी की एक गांठ रखें। ▪जल में रोली और लाल फूल म‌िलाकर लगातार 43 द‌िनों तक उगते सूर्य को जल दें। नौकरी में प्रमोशन और कामयाबी का बड़ा संबंध सूर्य से होता है जो अध‌िकार‌ियों का कारक ग्रह है। इसल‌िए सूर्य को अनुकूल बनाना जरूरी माना गया है। ▪गुरुवार के द‌िन बेसन के लड्डू, चने की दाल, पीले वस्‍त्र का दान करें। ▪ प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें ॐ घृणि सूर्याय नमः बोलते हुए। ▪नौकरी में परेशानी चल रही है तो तीन केले 43 द‌िनों तक मंद‌िर में जाकर या क‌िसी गरीब को दान करें। ▪हल्दी या केसर का त‌िलक लगाएं। यह गुरु ग्रह के उपाय हैं। गुरु को धन, सुख और उन्नत‌ि का कारक ग्रह माना गया है। ▪ प...

मानसिक तनाव से मुक्ति चाहते हैं तो अपनाएं यह वास्तु टिप्स- मनीष साईं

Image
मानसिक तनाव से मुक्ति चाहते हैं तो अपनाएं यह वास्तु टिप्स- मनीष साईं आजकल हर किसी की जिंदगी भागदौड़ से भरी है। हर कोई इस तरह अपने काम में लगा हुआ है कि मानसिक शांति तो बिल्कुल ही नहीं है। किसी के भी पास अपने आप के लिए वक्त ही नहीं है। अगर आप मानसिक तनाव से मुक्ति चाहते हैं तो नीचे लिखे वास्तु प्रयोग जरूर अपनाएं इनको अपनाने से आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। ▪शाम के समय घर में सुगंधित एवं पवित्र धुआ करें। ▪संध्या समय पर खाना न खाएं और नही स्नान करें। ▪रात में झूठे बर्तन न रखें। रात्रि के समय कपड़े घर के बाहर ना सुखाए। ▪दिन में एक बार चांदी के गिलास का पानी पीएं। इससे क्रोध पर नियंत्रण होता है। ▪ घर की छत पर भगवा ध्वज लगाए। ▪शयन कक्ष में मदिरापान नहीं करें। अन्यथा रोगी होने तथा डरावने सपनों का भय होता है। ▪कंटीले पौधे घर में नहीं लगाएं साथ ही कैक्टस और बोनसाई वृक्ष ना लगाएं। ▪अपने घर में चटकीले रंग नहीं कराये। जितना लाइट कलर कराएंगे उतनी शांति रहेगी। ▪घर में जाले न लगने दें, इससे मानसिक तनाव कम होता है। ▪किचन का पत्थर काला नहीं रखें। ▪भोजन रसो...

जानिए धन प्राप्ति के विशेष योग एवं जीवन में सुख प्राप्ति के उपाय :मनीष साईं

Image
जानिए धन प्राप्ति के विशेष योग एवं जीवन में सुख प्राप्ति के उपाय :मनीष साईं विश्व प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिष एवं तंत्र गुरु श्री मनीष साईं जी के अनुसार प्राचीन काल से ही जीवन में अर्थ के महत्व को प्रमुखता से स्वीकार किया गया। इसका असर फलित ज्योतिष में भी दिखाई देता है। केवल दूसरा भाव सक्रिय होने पर जातक के पास पैसा होता है, लेकिन आय का निश्चित स्रोत नहीं होता जबकि दूसरे और ग्यारहवें दोनों भावों में मजबूत और सक्रिय होने पर जातक के पास धन भी होता है और उस धन से अधिक धन पैदा करने की ताकत भी। ऐसे जातक को ही सही मायने में अमीर कहेंगे।  अतः यह आवश्यक है कि जन्म कुंडली में धन द्योतक ग्रहों एवं भावों का पूर्ण रूपेण विवेचन किया जाये। ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली में धन योग के लिए द्वितीय भाव, पंचम भाव, नवम भाव व एकादश भाव विचारणीय है। पंचम-एकादश धुरी का धन प्राप्ति में विशेष महत्व है। महर्षि पराशर के अनुसार जैसे भगवान विष्णु के अवतरण के समय पर उनकी शक्ति लक्ष्मी उनसे मिलती है तो संसार में उपकार की सृष्टि होती है। उसी प्रकार जब केन्द्रों के स्वामी त्रिकोणों के भावधिपतियों से संबंध बनात...
Image
भाई दूज शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि -मनीष साईं भारतवर्ष में  भाई-बहन के लिए  दो त्योहारों को बहुत महत्व दिया गया है  जिसमें रक्षाबंधन और भाई दूज प्रमुख है। हमारे यहां कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 9 नवंबर 2018 को शनिवार को है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। 🔳 भाई दूज महत्व - धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही देवी यमुना के भाई यमराज ने अपनी बहन से मिलने गए। यमुना ने अपने भाई का सत्कार कर उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने अपनी बहन से वर मांगने के लिए कहा। तब देवी यमुना ने कहा कि भाई जो व्यक्ति मेरे जल में स्नान करके आज के दिन अपनी बहन के घर भोजन करे, उसे मृत्यु के बाद यमलोक न जाना पड़े। यमराज ने अपनी बहन की बात मानी और उन्हें इसका वचन दिया। तभी से इस तिथि को त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। 🔳भाई दूज शुभ मुहूर्त- मुहूर्त प्रारंभ- दोपहर 1 बजकर 10 मिमट. मुहूर्त समाप्त- दोपहर 3 बज...