Posts

बीमारियों से मुक्ति पाने का सबसे सर्वशक्तिशाली मंत्र का जाप करें - मनीष साईं

Image
बीमारियों से मुक्ति पाने का सबसे सर्वशक्तिशाली मंत्र का जाप करें - मनीष साईं शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि  जो व्यक्ति  धर्म समाज और वैदिक रीति रिवाजों से  अपना जीवन यापन करता है। उसके जीवन में  कष्ट नहीं रहते  कुछ विद्वान कहते हैं कि दुख और सुख  कर्मों का फल है  तो कुछ  विद्वान जन कहते हैं कि जिसने जीवन में आने वाली सुख और दुःख की परिस्थितियों का सामना करना सही ढ़ग से सीख लिया उसका मनुष्य जीवन ही सार्थक माना जाता है, और ऐसे व्यक्ति जो दुःख आने पर भी निराश नहीं हुए वे ही दुः ख के समाप्त होते ही सुख की परम अनुभूति का आंनद भी ले पाते है । रोग और शोक  यह कर्मों का फल है।बीमारी भी जीवन में एक अभिशाप के रूप में आती है और घर में दुखों का पहाड़ लाकर खड़ा कर देती है, बीमार व्यक्ति स्वयं तो भयंकर कष्ट सहता है पर उसके परिवारजन भी मानसिक प्रताड़ना के साथ आर्थिक रूप से भी कमजोर होने लगता है, अच्छे स्वास्थ्य के अभाव में धनवान व्यक्ति भी खुद को असहाय महसूस करता है, अगर डॉक्टरों के हर प्रयास असफल हो गये हो तो, एक बार तंत्र शास्त्र के इस महाशक्तिशाली...

राशि अनुसार वृक्ष पर जल चढ़ाएं और भाग्य चमकाए- मनीष साईं

Image
राशि अनुसार वृक्ष पर जल चढ़ाएं और भाग्य चमकाए- मनीष साईं हमारी प्राचीन एवं वेदोक्त परंपरा के अनुसार पहले के समय  ऋषि मुनि जातक की कुंडली में कोई दोष होता था  तो उसे  वृक्ष पर जल चढ़ाने तथा विभिन्न वृक्षों की  लकड़ी से  यज्ञ में आहुति डालने की सलाह देते थे ज्योतिष शास्त्र में भी  कई जगह इसका उल्लेख मिलता है। यदि कोई व्यक्ति महंगे रत्न धारण नहीं कर सकता  तो राशि अनुसार  वृक्ष पर जल चढ़ाता है तो कुंडली में उसके जो दोष है  वह खत्म हो जाते हैं। वैसे भी वृक्षों की सेवा करना जल चढ़ाना तथा नए वृक्ष लगाना प्रकृति के प्रति प्रेम रखना बहुत बड़ी सेवा है। ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रहों के अलग-अलग वृक्ष बताए गए हैं। इन वृक्षों की विधि-विधान से पूजा करने पर ग्रहों के दोष दूर होते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ फल देने वाला हो या किसी ग्रह की कुदृष्टि हो या बुरा प्रभाव देने वाले ग्रहों की युति हो या कोई अशुभ योग बन रहा हो तो ऐसी स्थितियों में पेड़ों से संबंधित कई उपाय हैं, जिन्हें अपनाने पर कुछ ही समय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त ह...

सुख-समृद्धि, आरोग्य प्राप्ति के लिए जानिए किस दिशा में बैठकर पूजा करें: मनीष साईं

Image
सुख-समृद्धि, आरोग्य प्राप्ति के लिए जानिए किस दिशा में बैठकर पूजा करें:  मनीष साईं वैसे तो हमारे शास्त्रों में  पूजा को भाव पर आधारित बताया गया है। व्यक्ति सच्चे मन से ईश्वर को कहीं भी किसी भी समय  याद कर ले तो उसकी पूजा सफल होती है। लेकिन  शास्त्रों एवं रेमेडियल वास्तु में  पूजा करते समय मुख किस दिशा में होना चाहिए इसका भी उल्लेख किया गया है। यह भी बताया गया है कि  मुख यदि सही दिशा में होता है तो उस से क्या लाभ होते हैं। यह हम सभी जानते हैं कि प्रतिदिन सभी घरों में भगवान की पूजा-उपासना की जाती है। पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन हम यह नहीं जानते कि पूजा करते समय आपका मुख किस दिशा में होना चाहिए और भगवान की प्रतिमा का मुख किस दिशा में होना चाहिए इसके बारे में ध्यान रखा जाए तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। रेमेडियल वास्तु के अनुसार यदि आप अपने घर में पूजा कर रहे हैं तो पूर्व दिशा में मुख करके पूजा करें। इसमें देव प्रतिमा (यदि हो तो) का मुख और दृष्टि पश्चिम दिशा की ओर होती है। इस प्रकार की गई उपासना हमारे भीतर ज्ञान, क्षमता...

जानिए दौड़ते घोड़े की तस्वीर कैसे बनाती है घर के सदस्यों को एक्टिव : मनीष साईं

Image
जानिए दौड़ते घोड़े की तस्वीर कैसे बनाती है घर के सदस्यों को एक्टिव : मनीष साईं रेमेडियल वास्तु में  घर की साज-सज्जा पर  विशेष ध्यान दिया जाता है कुछ तस्वीरें  और कुछ  सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाले  पौधे  जीवन में सुख और चैन लेकर आते हैं। आज के प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हर कोई सफलता पाना चाहता है, लेकिन मेहनत के बाद भी सफल नहीं हो पाता है। इसका ये अर्थ नहीं होता है कि उस व्यक्ति की मेहनत में किसी तरह की कमी है। कभी-कभी किसी ग्रह नक्षत्र और वास्तु ठीक ना होने के कारण में किसी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है। इसलिए वास्तुशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय दिए गए हैं जिन्हें अपनाने से जीवन में और करियर के क्षेत्र में मेहनत के साथ सफलता भी मिलने लगती है।  इसके लिए आज हम आपके लिए रेमेडियल वास्तु का एक उपाय लेकर आए हैं जिसे अपनाने से घर के सदस्य एक्टिव हो जाते हैं  और करियर में सफल होने लगते हैं। दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर बहुत शुभ मानी जाती है। ये तस्वीर करियर में ग्रोथ लाती है और आपकी एनर्जी को बढ़ाती है। सात घोड़े की तस्वीर लगाना शुभ म...

घड़ी गलत स्थान पर लगी है, बंद पड़ी है, यानी आपका बुरा समय शुरू हो गया-मनीष साई

Image
घड़ी गलत स्थान पर लगी है, बंद पड़ी है, यानी आपका बुरा समय शुरू हो गया-मनीष साई ▪ असफलता का कारण है बंद घड़ी। ▪ आपकी प्रोग्रेस को धीमा कर सकती है बंद घड़ी। ▪ गलत डायरेक्शन में लगी घड़ी जीवन में तनाव उत्पन्न करती है। जब से समय बताने वाली सबसे उपयोगी वस्तु घड़ी का अविष्कार हुआ तभी से हमारा जीवन समयबद्ध हुआ है, घड़ी हमें कुदरत की सबसे अनमोल सौगात यानी समय की जानकारी देती है। प्राचीन काल से लेकर आज तक घड़ी के स्वरूप में अनेक बदलाव हो चुके हैं लेकिन एक चीज कभी नहीं बदली। वो है - समय। यह हमेशा अपनी नियमित गति से चलता है। यह कभी किसी का इंतजार नहीं करता। रेमेडियल वास्तु में बताया गया है कि घड़ी मनुष्य के लिए कैसे अच्छा और बुरा समय लेकर आ सकती है। घर में घड़ी से संबंधित कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में अनेक नियम हैं। इससे हम जीवन में शुभ समय की शुरुआत कर सकते हैं। गलत स्थान पर लगी घड़ी आपकी प्रगति को रोक सकती है। आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।आपके घर में झगड़े करा सकती है। आपके करियर में बाधा उत्पन्न कर सकती है। आइए जानते किस स्थान पर घड़ी लगाना चाहिए और किस कलर ...

डाइनिंग टेबल वास्तु अनुरूप रखने से बीमारियां होती है दूर- मनीष साईं

Image
डाइनिंग टेबल वास्तु अनुरूप रखने से बीमारियां होती है दूर- मनीष साईं ▪ जानिए कौन सी दिशा में रखें डाइनिंग टेबल। ▪ भोजन करते समय किस दिशा में बैठे यह भी जाने। शास्त्रों में कहा जाता है कि  जैसा अन्न वैसा मन, अन्न के महत्व को तो प्रतिपादित किया है साथ ही अन्न कहां बैठकर खाना चाहिए इस बात को भी महत्त्व दिया है। विश्व प्रसिद्ध वास्तु,ज्योतिष एवं तंत्र गुरु मनीष साईं जी के अनुसार डाइनिंग टेबल यूं तो महज खाने की टेबल मानी जाती है, लेकिन वास्तु के हिसाब से इस टेबल का बड़ा महत्व है। हमारे जीवन पर इस टेबल का पूरा प्रभाव पड़ता है। हमारे घर में डाइनिंग टेबल कहां है, हम इस टेबल पर किस दिशा में बैठकर खाना खाते हैं, इन सबसे हमारा जीवन प्रभावित होता है। रेमेडियल वास्तु में भोजन से स्वास्थ्य कैसे अच्छा रहे और भोजन करने के पहले किन किन सिद्धांतों का पालन करना चाहिए इसका स्पष्ट उल्लेख मिलता है। गुरुदेव मनीष साईं जी के अनुसार जीवन में हम दिन-रात भागदौड़ करते हैं, ताकि सुकून से दो वक्त का खाना खा सकें। खाना खाना और खिलाना सिर्फ उदर पूर्ति तक सीमित नहीं है, यह भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रह...

गलत स्थान पर रखा टीवी बन सकता है डिप्रेशन का कारण: मनीष साई

Image
▪ जानिए टीवी रखने का सही स्थान वास्तु अनुसार। ▪ किस स्थान पर टीवी रखने से क्या फायदे हैं यह भी पढ़िए। वास्तु के अनुसार  घर का हर कोना  कुछ न कुछ कहता है। किस स्थान पर क्या होना चाहिए घर ऑफिस या फैक्ट्री  सभी जगह का अपना एक प्रबंधन होता है,और यह प्रॉपर तरीके से हो तो इसके परिणाम  लाभदायक होते हैं। जहां हम रहते हैं या काम करते हैं वहां  की बनावट और आंतरिक सजावट बहुत कुछ कहती है। घर या कार्यालय में  रखे या सजे हुए सामानों का भी अपना महत्व है, फिर वह हमारे मनोरंजन के साधन टीवी  ही क्यों न हो। बात जब टीवी की आती है, तो उसका स्थान भी महत्व रखता है। यदि यह उत्तर से उत्तरपूर्व की तरफ लगा है, तो यहां पर रहने वाले लोग या जो लोग यहां टीवी देखेंगे, वह अपने करियर, धार्मिक और आध्यत्मिक विषयों और स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा सोचेंगे तथा इसी से संबंधित कार्यक्रम में रुचि लेंगे। जीवन के इसी क्षेत्र की तरफ ज्यादा रुझान दिखाएंगे। इसी तरफ उनकी सजगता भी बढ़ेगी। टीवी दक्षिण-पूर्व में लगा होगा आर्थिक हालातों की चिंता करेंगे। दक्षिण-पश्चिम में लगा होगा टीवी त...