Posts

प्रॉपर्टी में निवेश से पहले देखे कुंडली,नहीं तो होगा नुकसान- मनीष साईं

Image
प्रॉपर्टी में निवेश से पहले देखे कुंडली,नहीं तो होगा नुकसान- मनीष साईं इंसान पैसा कमाता है तो सबसे पहले वह सोचता है कि  जमीन- जायदाद बना ले,उसका ध्यान  प्रॉपर्टी खरीदने  या सोना खरीदने की तरफ अधिक होता है। जमीन-जायदाद में निवेश करना आज के समय में फायदे का व्यापार साबित हो रहा है। प्रॉपर्टी में निवेश के ग्रह नक्षत्रों का संबंध ज्योतिष से बहुत गहरा होता है। किस व्यक्ति को प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होगा, इसका निर्धारण उसकी जन्मपत्री में इस व्यापार से संबंधित ग्रह व भाव के अवलोकन से हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले इन ग्रहों को जान लेना जरूरी होता है।  यदि आप निवेश करने जा रहे हैं जन्म कुंडली में इन बातों को जरूर चेक कर लीजिए। विश्व प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिष एवं तंत्र गुरु मनीष साईं जी के अनुसार आइए जानते हैं प्रॉपर्टी में निवेश और ग्रह नक्षत्र क्या कहते हैं। जन्म कुंडली के चतुर्थ भाव से जमीन-जायदाद तथा भू-सम्पत्ति के बारे में विचार किया जाता है। यदि चतुर्थ भाव तथा उसका स्वामी ग्रह शुुभ राशि में, शुभ ग्रह या अपने स्वामी से युत या दृष्ट हो, किसी पाप ...

उद्योग लगातार घाटे में ?, करें यह उपाय बढ़ेगा व्यापार, बड़ेगी पूंजी -मनीष साईं

Image
उद्योग लगातार घाटे में ?, करें यह उपाय बढ़ेगा व्यापार, बड़ेगी पूंजी -मनीष साईं आपका उद्योग उत्पादन तो करता है लेकिन लाभ नहीं होता?उद्योग में कर्मचारी काम छोड़कर भाग जाते हैं?,लगातार घाटा हो रहा है कर्ज दिनों दिन बढ़ रहा है ?,आप मानसिक तनाव से घिरे हुए हैं?, कहीं ऐसा तो नहीं वास्तुदोष के कारण यह सब परेशानी आपको आ रही है। यदि वास्तु दोष के कारण परेशानी आ रही है तो रेमेडियल वास्तु अनुसार  51 उपाय इन्हें आप ध्यान से पढ़े और यदि उद्योग के लिए जो वास्तु के नियम है वह पूर्ण नहीं हो रहे हैं तो तत्काल हमारे संस्थान के नंबर पर संपर्क करें। निश्चित तौर पर उद्योग का वास्तु ठीक करने के बाद आप को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जाने वास्तु के उद्योग के लिए क्या नियम है- 🔸 1. धन समृद्धि और उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्तर-पूर्व में फव्वारे ,पानी के तालाब आदि बनाये। 🔸2. फैक्ट्री में यदि भूखंड का ढलान उत्तर-पूर्व की और हो तथा बारिश का पानी भूखंड के उत्तर-पूर्वी भाग के और बहता हो तो निर्मित उत्त्पादो की गुणवत्ता बढ़ जाएगी। 🔸3. फैक्टरी का उत्तरी कोना साफ़-सुथरा रखे तथा छोटे आकार के गमले लगाकर य...

घर में महादेव की तस्वीर लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान- मनीष साईं

Image
घर में महादेव की तस्वीर लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान- मनीष साईं भारतवर्ष में अधिकतर लोग घर में देवी-देवताओं की मूर्ति या फोटो जरूर रखते हैं। हमारे यहां ऐसा माना जाता है कि भगवान की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है।  यह बात भी सही है कि घर में भगवान के प्रतीक चिह्न, मूर्ति या फोटो रखने से परेशानियों दूर हो जाती  हैं और बुरा  समय जल्द ही टल जाता  हैं। वैदिक शास्त्रों एवं शिवपुराण में बताया गया है शिवजी की इच्छा से ही इस संपूर्ण सृष्टि की रचना ब्रह्माजी द्वारा की गई है। इसी वजह से काफी लोग शिवजी की फोटो या मूर्ति घर में जरूर रखते हैं।शिवजी की  तस्वीर या प्रतिमा घर में रखी है तो किन  बातों का ध्यान ज़रूर  रखें, घर में कौन से देवताओं की तस्वीर रखना माना जाता है वर्जित यह भी जानना जरूरी है जिसमें शिव जी की कुछ तस्वीरें शुभ है तो कुछ अशुभ। भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति और  रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं।  वास्तुशास्त्र के हिसाब से  घर में देवी-देवताओं  मूर्ति ज़रूर  लगानी चाह...

ह्रदय रोग का वास्तु-ज्योतिष में कारण और निवारण- मनीष साईं

Image
ह्रदय रोग का वास्तु-ज्योतिष में कारण और निवारण- मनीष साईं मुंबई के सबसे बड़े  हृदय रोग के अस्पताल के कार्डियो विभाग में मरीजों की कुंडलियों का जब मेरे द्वारा विश्लेषण किया गया तो  बातचीत करने पर पाया कि यदि ह्रदय रोग ग्रहों के कारण आपकी कुंडली में इंगित है तो आपको अच्छे से अच्छा सर्जन या हृदय रोग विशेषज्ञ भी इस रोग से नहीं बचा सकता। बाईपास सर्जरी करवाते लोग दिखे तो मैंने उनकी कुंडली जानकर उन सभी तथ्यों की पुष्टि की जिनसे हृदय रोग की समस्या नहीं होनी चाहिए कुंडली में दोष होने के कारण फिर भी हो गई। 140 मरीजों में से 68 मरीजों ने कहा कि वह नियमित व्यायाम करते हैं खान-पान का ध्यान भी रखते हैं लेकिन फिर भी उन्हें इस रोग से जूझना पड़ा। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में और वास्तु शास्त्र में हृदय रोग से बचने के उपाय क्या है और यह क्यों होता है। जन्म कुंडली के प्रथम भाव शरीर, चौथा व पांचवां छाती व हृदय का, छठा भाव रोग, ऋण व रिपु माना गया है। बारहवां भाव अस्पताल और व्यय का होता है। आठवां मृत्यु स्थान कहलाता है। यदि इन तीनों भावों को दशाएं एक साथ आ जाएं या गोचर में परस्पर संबंध ...

ताजमहल घर में रखने से होते हैं पति-पत्नी के झगड़े,जानिए कारण- मनीष साईं

Image
ताजमहल घर में रखने से होते हैं पति-पत्नी के झगड़े,जानिए कारण- मनीष साईं भारत में कुछ सुंदर  प्रतीकात्मक वस्तुओं को रखने का  बड़ा प्रचलन है व्यक्ति खूबसूरती को  देख कर  मोहित हो जाता है, लेकिन वह यह नहीं जानता कि यह उसके लिए कितना  नुकसानदायक साबित हो सकती है।आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की जो अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। लोगों को इस खूबसूरत इमारत की तस्वीर या फिर मूर्ति घर में रखना बेहद पसंद है, लेकिन रेमेडियल वास्तु शास्त्र के अनुसार यह गलत है। ताजमहल जहां एक ओर शाहजहां और मुमताज के प्यार की निशानी है, वहीं दूसरी ओर इसी इमारत में उनकी कब्र भी मौजूद है। वास्तु शास्त्र में घर के अंदर कब्रिस्तान का फोटो लगाना या कब्र का फोटो लगाना बहुत अशुभ माना गया है। कई लोग दुनिया के सातवें अजूबे के साथ बड़े प्यार से अपना फोटो खिंचवाते हैं और घर के ड्राइंग रूम या बेडरूम में उसे लगाकर बड़े खुश होते हैं लेकिन वह यह नहीं जानते कि यह कब्र है और हमारे जीवन को बर्बाद कर सकती है। उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में मोमेंटो ...

सुख-समृद्धि, धन-दौलत, आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ ज्ञान एवं बुद्धि की प्राप्ति के लिए विनायक चतुर्दशी का व्रत करें- मनीष साईं

Image
शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्दशी के व्रत का महत्व विनायक चतुर्थी के व्रत से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है  यह व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी पर किया जाता है। विनायक चतुर्थी  का  व्रत भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। करियर एवं व्यापार में दिन दुगनी  रात चौगुनी तरक्की हो  इसलिए इस दिन श्री गणेश का पूजन-अर्चन करना लाभदायी माना गया है। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख है कि इस दिन गणेश की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-दौलत, आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ ज्ञान एवं बुद्धि की प्राप्ति भी होती है। वैदिक शास्त्रों एवं पुराणों के अनुसार शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक तथा कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। देश के कई राज्यों में विनायक चतुर्थी को 'वरद विनायक चतुर्थी' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्री गणेश की पूजा दोपहर-मध्याह्न में की जाती है।  माताएं अपने पति एवं बच्चों के करियर में तथा व्यापार में लाभ हो इस व्रत को करती है तो सफलता मिलती है। 🔹विनायक चतुर्थी व्रत करने की विधि-   विनायक चतुर्थी की पूज...

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य के शुभ अशुभ प्रभाव -मनीष साईं

Image
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य के शुभ अशुभ प्रभाव -मनीष साईं ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्रों में प्रवेश भी  शुभ अशुभ प्रभाव देता है गत शुक्रवार को यानि शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 11 जनवरी 2019 के दिन दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर सूर्य ग्रह का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश हो गया है। ज्योतिष के अनुसार 24 जनवरी यानि माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि गुरूवार के दिन दोपहर 03 बजकर 42 मिनट तक सूर्य यहीं निवास करेंगे। आप में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जो सोच रहे होंगे कि भला ये सब जानकर हम क्या करेंगे। दरअसल, उनको इस बात के बारे में जानकारी नहीं होती कि ये नौ के नौ ग्रह हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। जी हां, जब भी कोई ग्रह परिवर्तन होता है तो उसका असर हम पर ज़रूर होता है। तो ऐसे सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर से विभिन्न नक्षत्र और नामाक्षर वाले लोगों पर कैसा असर पड़ता है ये जानना सब के लिए बहुत ज़रूरी होत है। तो अगर आप भी ये सब जानना चाहते हैं कि सूर्य के घर बदलने से आप पर कैसा प्रभाव पड़ा रहा है, या आप पर इसका बुरा प्रभाव है तो आपको क्या करना चाहिए तो घबराईए मत  आ...