ज्योतिष में कौन से योग बनाते हैं मनुष्य को धनवान, कहीं आपकी कुंडली में दोष तो नहीं जाने उपाय -मनीष साईं

🔸🔸विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष एवं  वास्तु गुरु श्री मनीष साईं जी का धन प्राप्ति पर महत्वपूर्ण लेख-

🚩🚩 जानिए ज्योतिष में कौन से योग बनाते हैं मनुष्य को धनवान, कहीं आपकी कुंडली में दोष तो नहीं जाने उपाय -मनीष साईं

हमारी कुंडली के 12 भावों में नौ ग्रहों की स्थिति किसी मनुष्य का आर्थिक भविष्य तय करती है। ग्रहों की युति, स्थिति जीवन में सुख-दुख लाती है। जानिए ज्योतिष के कौनसे योग बनाते हैं मनुष्य को धनवान...

संसार में मनुष्य अपना जीवन चलाने के लिए  सबसे पहले  धन अर्जित करने के लिए  तरह-तरह के प्रयास करता है। हमारे प्राचीन शास्त्रों में  मनुष्य के ग्रह नक्षत्र के हिसाब से उसके जीवन में धन उसके पास रहेगा या नहीं रहेगा या धन कमाने में अगर कोई अड़चन है तो उसे कैसे ठीक किया जाए इसका विस्तृत वर्णन है ।ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के आधार पर मनुष्य के जीवन, विद्या और आर्थिक स्तर का भी अध्ययन किया जाता है। ग्रहों की स्थिति से यह आकलन किया जा सकता है कि जातक का जीवन कैसा रहेगा। उसे धन की प्राप्ति होगी या संघर्ष में ही जीवन बीतेगा? आज मैं आपको कुंडली में धन प्राप्ति के अलग-अलग योग के बारे में बता रहा हूं तथा राशियों के अनुसार प्रकाश डाल रहा हूं ।साथ ही कुछ ऐसे सामान्य उपाय भी आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं जो कि शास्त्रों में वर्णित है। जिनसे आप धन प्राप्ति में रुकावट आ रही है तो उन्हें दूर कर सकते हैं।

सौरमंडल के नौ ग्रह, काल, नक्षत्र आदि सब मिलकर बारह राशियों का निर्माण करते हैं और हर कुंडली में बनने वाल धन योग अलग-अलग ग्रहों से बनता है। आइए जानते हैं किस लग्न की कुंडली के लिए कौन से भाव बनाते हैं धन योग।

🔹मेष लग्न की कुंडली-

जिस जातक की कुंडली मेष लग्न की होती है उसमें लग्नेश मंगल, कर्मेश शनि और भाग्येश गुरु पंचम भाव में हों तो धन योग बनता है। इसी प्रकार यदि सूर्य पंचम भाव में हो, गुरु और चंद्र एकादश भाव में हों भी जातक अच्छी खासी संपत्ति हासिल करता है।

🔹वृष लग्न की कुंडली-

वृष लग्न की कुंडली में मिथुन राशि में शुक्र, मीन में बुध तथा गुरु केंद्र में हो तो अचानक धन लाभ मिलता है. इसी तरह अगर शनि और बुध दोनों ग्रह कुंडली के दूसरे भाव में तो बहुत सारी संपदा प्राप्त होती है।

🔹मिथुन लग्न की कुंडली-

कुंडली के नौंवे भाव में बुध और शनि की युति बनना एक अच्छा योग है। ऐसी कुंडली में अगर चंद्रमा भी उच्च का होता है तो पैतृक संपत्ति से धन मिलता है।

🔹कर्क लग्न की कुंडली-

कर्क लग्न की कुंडली में अगर शुक्र ग्रह दूसरे और बारहवें भाव में मौजूद हो तो जातक अवश्य ही धनवान बनता है. वहीं अगर बृहस्पति ग्रह शत्रु भाव में बैठकर केतु के साथ युति कर रहा तो धन-वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

🔹सिंह लग्न की कुंडली-

शुक्र ग्रह चंद्र के साथ नवांश कुण्डली में मजबूत अवस्था में हो तो ऐसा जातक अकूत धन-संपदा को प्राप्त करता है। उसका व्यवसाय और व्यापार अत्याधिक सफल होता है। इसके अलावा यदि शुक्र ग्रह मजबूत होकर मंगल के साथ चौथे भाव में बैठ जाए तो जातक को धन प्राप्ति होती है।

🔹कन्या लग्न की कुंडली-

शुक्र और केतु कुंडली के दूसरे भाव में बैठे हों तो आकस्मिक रूप से धन लाभ होता है। इतना ही नहीं अगर कुंडली में चंद्रमा, कर्म भाव और बुध लग्न में हो या शुक्र दूसरे भाव में स्थित हो तो जातक स्वयं अपने लिए संपत्ति बनाता है।
🔹तुला लग्न की कुंडली-

अगर किसी जातक की कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र और केतु हों तो ऐसा व्यक्ति खूब कमाई करता है। वहीं अगर मंगल, शुक्र, शनि और राहु बारहवें भाव में विराजमान हों तो व्यक्ति को अतुल्य धन की प्राप्ति होती है।

🔹वृश्चिक लग्न की कुंडली-

कुंडली में बुध और बृहस्पति ग्रह पांचवें भाव में बैठे हों तथा चंद्रमा एकादश भाव में मौजूद हो तो ऐसा व्यक्ति करोड़ो रुपए कमाता है। इसके अलावा चंद्रमा, बृहस्पति और केतु का दसवें स्थान में होना भी जातक को सौभाग्यशाली बनाता है।

🔹धनु लग्न की कुंडली-

जातक की कुंडली में चंद्रमा का आठवें भाव में बैठना और सूर्य, शुक्र और शनि का कर्क राशि में मौजूद होना, उसे धनवान बनाता है।

🔹मकर लग्न की कुंडली-

जिस जातक की कुंडली में चंद्रमा और मंगल एक साथ केन्द्र में हो या या फिर त्रिकोण बना रहे हों तो वह अवश्य ही धनी बनता है। इसके अलावा धनेश तुला राशि में मौजूद हो और मंगल भी उच्च का हो तो व्यक्ति करोड़ो की संपत्ति का मालिक बनता है।

🔹कुंभ लग्न की कुंडली-

कुंडली का दसवां भाव कर्म भाव कहलाता है, अगर इस भाव में चंद्र और शनि युति करते हैं तो व्यक्ति धनवान बनता है।

🔹मीन लग्न की कुंडली-

अगर कुंडली के दूसरे भाव में चंद्र, पांचवें भाव में मंगल मौजूद हो तो धनयोग बनता है। इसके अलावा गुरू का छठे भाव में बैठना और शुक्र का आठवें और शनि का बारहवें भाव में बैठना हो तो व्यक्ति को कुबेर संपत्ति हाथ लगती है।
 ◾◾धन प्राप्ति के अचूक उपाय-
🔹 गुरुवार के दिन केले के पेड़ के सामने एक घी का दिया जलाए, धुप अगरबत्ती जलाए तथा एक लोटे में जल लेकर उसमे शक़्कर, एक चम्मच दूध तथा गुड का मिश्रण बना कर चढ़ाए।

🔹तिल के तेल का दीपक शाम के समय प्रतिदिन चढ़ाए तथा दीपक की बत्ती मोली की होनी चाहिए, व दीपक को उत्तर दिशा में रखे।

🔹 यदि आप प्रत्येक गुरूवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करें व दीपक जलाये तो अवश्य ही आर्थिक रूप से सक्षम हो जायेंगे।
🔹शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को घर में श्रीसूक्त की ऋचाओ के साथ आहुति देने से भी लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।

🔹 यदि आप भोजन करने से पहले नियमित रूप से तीन रोटी क्रमशः गाय, कुत्ते और कौए के लिए निकाल दे तो आप कभी भी आर्थिक समस्या में नहीं आयेंगे।

🔹घर में दो केले के वृक्ष लगाकर नियमित रूप से जल में दूध, शक़्कर , गुड़ मिलाकर अर्पित करें व दोनों समय शुद्ध घी का दीपक अर्पित करने से भी माँ लक्ष्मी की कृपा बनती है।

🔹 बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने से भी धन का मार्ग प्रशस्त होता है।

🔹 यदि आपकी दुकान में ग्राहक तो बहुत आते है परन्तु बिना खरीदे चले जाते है तो आप अपनी दुकान पर अभिमंत्रित धनधना यंत्र को स्थान दें. इसके प्रभाव से ग्राहक खाली नहीं जायेगा।

🔹 शनिवार की संध्या को काले कुत्ते को सरसों का तेल चपोडकर रोटी खिलाये, लाल किताब के अनुसार यह लक्ष्मी प्राप्ति का अचूक सूत्र है।

🔹 यदि आपका व्यापार अधिक नहीं चल रहा है तथा उसमें बाधायें बहुत आ रही है तो आप दीवाली की रात में अभिमंत्रित ” व्यापार वृद्धि यंत्र “ को पंचामृत से शुद्ध कर नागकेशर अर्पित करें व मूँगे की माला से निम्न मंत्र का जाप करें : ” ॐ श्रीं सर्वविघ्न हरस्तमे गणाधिपतये नमः “ इस उपाय से आपके व्यवसाय में जो गति आयेगी उसे आप स्वयं महसूस करेंगे।

🛑🛑 यदि आपके जीवन में किसी भी तरह की परेशानी है तो उसका कारण ज्योतिष, वास्तु एवं तंत्र संबंधी हो सकता है ।विश्व के जाने माने ज्योतिष वास्तु एवं तंत्र गुरु श्री मनीष साईं जी से आप परामर्श प्राप्त कर सकते हैं आप वास्तु की विजिट अपने शहर में करवा सकते हैं 20 लाख लोगों के जीवन में श्री मनीष साईं जी के परामर्श से परिवर्तन आया है।आप भी इस परिवर्तन का हिस्सा बन सकते हैं।
🛑 हमारा पता है -
साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन
156 सहयोग विहार शाहपुरा थाने के पास भोपाल मध्य प्रदेश
संपर्क -9617950498,9425150498
Whatsapp no.7000632297
www.gurumanishsai.com
🚩सबका भला हो सब सुख पाए🚩

Comments

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

अंगारक योग के उपाय

धन नहीं टिकता है, घर में क्लेश रहता है तो वास्तु के ये उपाय करें: मनीष साईं