घर मैं लगी एक तस्वीर बन सकती है दुर्भाग्य का कारण- मनीष साई

🚩🚩घर मैं लगी एक तस्वीर बन सकती है दुर्भाग्य का कारण- मनीष साई

वास्तु में  घर में क्या लगा है, क्या नहीं? कौन सी तस्वीर किस स्थान पर है ? कौन सा कलर किस दीवार पर है, इसका बहुत महत्व है। आजकल लोगों को अपने घर में भांति-भांति की तस्वीरें लगाने का शोक होता है। इसी शौक के चलते लोग घर में सजावट के तौर पर कई तरह की तस्वीरें लगा लेते हैं। लेकिन लोगों को इनके लगाने संबंधित बातों के बारे में कम पता होता है। रेमेडियल वास्तु में कुछ एेसी तस्वीरों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से घर-परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आईए जानें रेमेडियल वास्तु के अनुसार किन तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

वास्तु के हिसाब से जानिए तस्वीरों के जुड़ी कुछ खास बातें-

🔹गहरे रंग का इस्तेमाल बेडरूम में ना करें-
बेडरूम में काले, नीले या जामुनी जैसे डार्क रंगों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से उस कमरे में रहने वाले दंपत्ति के बीच तनाव और अविश्वास बढ़ने लगता है। साथ ही ऐसी तस्वीर बेडरूम में लगी हो तो वहां रहने वालों का अच्छा समय भी बुरे समय में बदलने लगता है। इनकी जगह सफेद, हल्के गुलाबी या हल्के पीले जैसे रंगों की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

🔹मुस्कुराते हुए  परिवार के सदस्यों की तस्वीर-
घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ाने के लिए मुस्कुराते हुए परिवार के सदस्यों की  ग्रुप में तस्वीरें लगाएं। ये तस्वीर घर के हॉल या ऐसी किसी जगह पर लगाएं, जहां से उस फोटो पर घर के हर सदस्य की नजर आसानी से पड़े। ऐसा करने से घर में सदस्यों के बीच खुशी और प्रेम का वातावरण बना रहता है।

🔹हिंसक जानवरों की तस्वीर-
वास्तु के अनुसार घर में हिंसक जानवरों की तस्वीर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। खासकर बच्चों के कमरे में हिंसक जानवरों की तस्वीर लगाना गलत माना जाता है। इस तरह की तस्वीरें बच्चों के कमरे में लगाने से बच्चों की मानसिकता और सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसकी जगह बच्चों के कमरे के लिए पॉजिटिविटी दर्शाती हुई तस्वीरें चुननी चाहिए।

🔹स्वर्गवासी पितरों की तस्वीर-
घर के जो लोग स्वर्गवासी हो चुके हैं, उनकी तस्वीरें हमेशा उत्तर दिशा की दीवार पर ही लगाएं। इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से उनकी कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है और घर समस्त मुसीबतों से बचा रहता है। इसके अलावा किसी भी दिशा में इनकी तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता।

🔹समुंद्र और नदी-झरने की तस्वीर-
घर में समुंद्र के किनारे  एवं बहते पानी या झरनों की तस्वीरें न लगाएं। बहता पानी की तस्वीर घर में हो रहे आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। वास्तु में मान्यता है कि जिस घर में बहते पानी की तस्वीर होती हैं, वहां पर धन नहीं टिकता। इसलिए घर-दुकान में इस तरह की तस्वीर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

🔹 महाभारत के समय की श्री कृष्ण अर्जुन की तस्वीर-
अधिकांश घरों में महाभारत के समय की श्रीकृष्ण अर्जुन की तस्वीर  लगी होती है जो कि बहुत अशुभ है।घर के किसी भी कमरे में युद्ध, महाभारत, किसी पिशाच या जादूगर की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए, ऐसे करने से घर की शांति भंग होती है और घर में सदस्यों में लड़ाई-झगड़े और तनाव का माहौल बना रहता है।

🔹🔹विश्व प्रसिद्ध वास्तु,ज्योतिष एवं तंत्र गुरु श्री मनीष साईं जी परामर्श हेतु उपलब्ध।

🔸क्या आपको लगातार व्यापार में घाटा हो  रहा है?
🔸क्या दिनों-दिन आप का कर्ज बढ़ रहा है आप कर्ज में डूबे हुए हैं ?
🔸पैसा आता है लेकिन रूकता नहीं है,पैसा ब्लॉक हो गया है?
🔸बच्चों को कैरियर में अवसर दिखाई नहीं देते ?
🔸पत्नी में विवाद रहता है तलाक की नौबत आ गई है ?
🔸करियर में स्थायित्व नहीं है बार-बार नौकरी छूटती है?
🔸 किसी ने आपके ऊपर तंत्र मंत्र कर दिया है?
🔸 ब्लैक मैजिक व अन्य तंत्र क्रियाओं के कारण आपका जीवन बर्बाद हो गया है?

इन सभी समस्याओं से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है विश्व के जाने-माने आध्यात्मिक एवं ज्योतिष वास्तु तंत्र गुरु श्री मनीष साईं जी आप की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध है। आप अपनी फैक्ट्री घर दुकान एवं वाणिज्य संस्थान की गुरुदेव से वास्तु विजिट भी करवा सकते हैं। विजिट का शुल्क आपके शहर और कितने वर्ग फीट का निर्माण है उस पर आधारित होता है। परामर्श हेतु संस्थान के नंबर 9425150498, 9617950498 पर आज ही संपर्क करें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
परामर्श हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1100/-

🚩🚩सबका भला हो सब सुख पाए🚩🚩

Comments

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

अंगारक योग के उपाय

धन नहीं टिकता है, घर में क्लेश रहता है तो वास्तु के ये उपाय करें: मनीष साईं