घर में पानी का स्थान गलत तो सुख आपसे कोसों दूर, जाने उपाय -मनीष साईं

घर में पानी का स्थान गलत तो सुख आपसे कोसों दूर, जाने उपाय -मनीष साईं

घर,फैक्ट्री,कमर्शियल कांप्लेक्स, फार्महाउस, खेत-खलिहान मैं भूमिगत पानी का टैंक या समर्सिबल, कुआं या पानी का स्थान  कहां होना चाहिए वास्तु में इसका बड़ा महत्व है।यदि यह गलत दिशा में बना है तो व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है तथा स्वास्थ्य खराब रहता है साथ ही आर्थिक स्थिति भी दिन प्रतिदिन गिरते जाती है। नए भवन के निर्माण के समय  नलकूप (हैंड पंप सबमर्सिबल), होटल में स्वीमिंग पूल (तरण ताल), खेत-खलिहान में कुआं, कमर्शियल कांपलेक्स में जल संग्रह स्थल कहां होने चाहिएं इसका हमारे शास्त्रों में और वास्तु में स्पष्ट उल्लेख है इस विषय पर शास्त्रों में निम्न श्लोक उल्लेखित है-

"कूपे वास्तोर्यध्यदेशेऽर्थनाशस्त्वैशान्यादौ पुष्टिरैश्वर्य वृद्धिः।
सूनोर्नाशः स्त्री विनाशो मृतिश्च सम्पतीड़ा शत्रुतः स्याच्च सौरव्यम।।"

▪▪वास्तु अनुसार पानी का स्थान सही है या गलत-

🔹किसी भी घर या व्यावसायिक संस्थान में उत्तर-पूर्व में हैंडपम्प, सबमर्सिबल, भूमिगत टैंक बनाना सबसे अधिक लाभकारी होता है। यहां पानी का टैंक बनाने से घर में पैसे की कभी कमी नहीं रहती है।

🔹वास्तु के अनुसार उत्तर ईशान या पूर्वी ईशान में कुंआ, भूमिगत टैंक हो तो सुख सम्पन्नता, वंश वृद्धि व प्रसिद्धि देता है। व्यक्ति का समाज में नाम और प्रतिष्ठा बढ़ती है ।

🔹 वास्तु के अनुसार हैंडपम्प, सबमर्सिबल, भूमिगत टैंक घर की चारदीवारी के अन्दर ईशान में ही होना चाहिये। यदि पानी का टैंक गलत दिशा में बना होता है तो घर में सुख संपन्नता बिल्कुल नहीं रहती तथा घर में रहने वाले हमेशा बीमार रहते हैं।

🔹 वास्तु के अनुसार यदि घर के उत्तर पूर्व में हैंडपम्प,सबमर्सिबल, भूमिगत टैंक सम्भव न हो तो इसका निर्माण पूर्व  या उत्तर में भी किया जा सकता है। यह ईशान दिशा का उचित विकल्प हो सकता है। वास्तु के हिसाब से जल तत्व के अनुसार ही निर्माण लाभदायक होता है।

🔹दक्षिण में भूमिगत टैंक या गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) होने से घर की महिला इस एवं बच्चे अस्वस्थ रहते हैं यहां तक की उनकी अकाल मृत्यु तक हो सकती है।

🔹पश्चिम में कुंआ या गड्डा घर में रहने वालों का स्वास्थ्य खराब करता है। (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) घर के पुरूषों को अस्वथ व रोगी बनाता है।

🔹पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में भूमिगत पानी टैंक, गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि)  बीमाारी, अग्नि भय, चोरी आदि का कारक हो सकता है।

🔹दक्षिण,  दक्षिण-पूर्व में भूमिगत टैंक, गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) घर की स्त्रियों को बीमारू, बुरे व्यसन एवं भय का शिकार बनाता है।

 🔹दक्षिण,  दक्षिण-पश्चिम में भूमिगत टैंक, गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) भी घर की स्त्रियों को रोगी, चरित्रहीन व कर्जदार बनाता है।

🔹पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम में भूमिगत टैंक, गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) घर के पुरूषों को रोगी व चरित्रहीन बनाता है।

🔹पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में भूमिगत टैंक या गड्डा (हैंडपम्प-सबमर्सिबल आदि) हो तो, मुकदमेंबाजी, चोरी, पागलपन, आदि का संकट घर के सदस्यों पर उत्पन्न हो सकता है।

🔹घर के ब्रह्म स्थान (घर के बीचो-बीच का हिस्सा)में गड्डा या भूमिगत टैंक घर के स्वामी की अकाल मृत्यु आदि का कारण बन सकता है।
अंत में, मैं कहना चाहूंगा कि भूमिगत टैंक, समरसेबिल, हैंडपम्प को उत्तर-पूर्व  में लगाना सर्वश्रेष्ठ है, यदि इस दिशा में इनकी व्यवस्था न हो सके तो उत्तर-पूर्व   या उत्तर में कर सकते हैं। यदि इन स्थानों पर भी पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती तो अंतिम विकल्प के रूप में पूर्व दिशा का चयन कर सकते हैं।
▪▪ यदि आपके घर में नलकूप सबमर्सिबल पंप भूमिगत पानी का टैंक या कमर्शियल कांप्लेक्स में हैंड पंप बोरिंग या स्विमिंग पूल उपरोक्त दर्शाए गए दिशा अनुसार नहीं बना है तो आपकी परेशानी का कारण वह भी हो सकता है। आप साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन में संपर्क कर उक्त स्थान का फोटो खींच कर भेज सकते हैं।दिशा अनुसार कागज पर नक्शा बनाकर भेज सकते हैं।परम पूज्य गुरुदेव श्री मनीष  साईं जी से वास्तु परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। ▪▪हमारा पता है -
साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन 156, सहयोग विहार शाहपुरा थाने के पास भोपाल मध्य प्रदेश
 ▪संपर्क -9617950498,9425150498
WhatsApp नंबर-7000632297
▪वेबसाइट-www.gurumanishsai.com
🚩🚩सबका भला हो सब सुख पाए🚩🚩

Comments

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

धन नहीं टिकता है, घर में क्लेश रहता है तो वास्तु के ये उपाय करें: मनीष साईं

पंचांग 27 मई 2019- शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं चौघड़िया -मनीष साईं