विवाह में हो रही है देरी,तो यह उपाय करें, शीघ्र विवाह होगा- मनीष साईं

🚩🚩🚩यदि विवाह में हो रही है देरी,तो यह उपाय करें, शीघ्र विवाह होगा- मनीष साईं


पुत्र या पुत्री  जैसे-जैसे बड़े होते हैं,माता पिता को  उनके विवाह की चिंता सताने लगती है। प्राचीन शास्त्रों में ज्योतिष एक ऐसी विद्या है  जिसके माध्यम से विवाह कब होगा,  सफल होगा या नहीं,  देरी का क्या कारण है, इसका विस्तृत  उत्तर  प्राप्त होता है। विवाह के लिए ज्योतिष का नियम है कि सातवें घर की दशा तथा नवम् घर की अंतरदशा में विवाह होता है। गुरु केंद्र में गोचर में हो या नवम् घर की दशा तथा सातवें घर के स्वामी की अंतरदशा में विवाह होता है।

इसलिए यदि इनमें से कोई ग्रह अस्त, शत्रु राशि, नीच राशि में या वक्री हो तो इनके मंत्रों का जाप करें या कराएं। दान आदि करें। यदि मांगलिक हों तो प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग उज्जैन  के मंगलनाथ मंदिर में मंगल शांति करवाएं। उसके बाद मनोनुकूल उपाय करें।

▪विवाह के लिए सर्वमान्य दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र का 24वां मंत्र नित्य करें-

'पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।

तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।

 ▪गंधर्व मंत्र का प्रतिदिन जाप करें।
ॐ विश्वावसु गंधर्व कन्यानामधिपति।

सुवर्णां सालंकारा कन्यां दे‍हि मे देव।।

▪ कुंडली किसी अच्छे विद्वान ज्योतिष से चेक करवा कर सप्तमेश का रत्न सलाह से धारण करें तथा हीरा धारण करें।

▪ सूर्य को अर्घ्य दें तथा सूर्य के मंत्र का जप करें।

▪ पीपल में संध्या के समय मीठा जल तथा घी का दीपक लगाएं तथा अपनी इच्छा की प्रार्थना करें।

▪ यदि कालसर्प दोष हो तो उसकी शांति करवाएं। यह ध्यान रखें कालसर्प दोष की शांति सिर्फ नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर में होती है किसी पंडित के बहकावे में नहीं आए। यदि कालसर्प दोष की शांति कराने में सक्षम नहीं है तो नाग- नागिन का जोड़ा पास के ही किसी शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करवा कर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

▪ कुंडली में सूर्य या चन्द्र के साथ राहु होता है। ये ग्रहण दोष कहलाता है। इसकी शांति करवाएं। विवाह में बाधा का कारण भी ग्रहण दोष बनता है।

▪ शिवजी को रोज दुग्ध चढ़ाएं। शुक्रवार के दिन देवी मां की मांग में सिंदूर भरे।

▪घर में वास्तुदोष हो तो दूर करें। जिसका विवाह होना है, दक्षिण पश्चिम में उसका बेडरुम होना चाहिए। यदि घर छोटा हो और अलग अलग रूम नहीं हो तो रूम के अंदर ही दक्षिण पश्चिम में सोए।

▪ दक्षिण या पूर्व की ओर सिर रखकर सोएं।  बेड पर पिंक कलर की बेडशीट का इस्तेमाल करें।

▪प्रतिदिन स्नान करते वक्त एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें।

▪ रत्न शास्त्र के अनुसार रोज क्वार्ट्ज पावर ग्रिड के नीचे फोटो रखें तथा रोज क्वार्ट्ज क्रिस्टल बॉल लाइट के नीचे बांधे।

▪ गुरुवार का व्रत रखें तथा गुरुवार के दिन हल्दी डालकर पीपल पर जल चढ़ाएं।

🔴 यदि आपका विवाह नहीं हो पा रहा है? रिश्ते तो आते हैं लेकिन बात नहीं बन पाती है। इन सभी समस्याओं से मुक्ति के लिए, शीघ्र विवाह के लिए आप साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन के WhatsApp नंबर पर अपना प्रोफाइल भेज सकते हैं। तथा अपनी कुंडली गुरुदेव श्री मनीष साईं जी को दिखाकर शीघ्र विवाह के उपाय जान सकते हैं।

▪हमारा पता है
साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन 156, सहयोग विहार शाहपुरा थाने के पास भोपाल मध्य प्रदेश
संपर्क-7000632297,9425150498,9617950498
www.Gurumanishsai.com
🚩🚩 सबका भला हो सब सुख पाए🚩🚩

Comments

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

अंगारक योग के उपाय

धन नहीं टिकता है, घर में क्लेश रहता है तो वास्तु के ये उपाय करें: मनीष साईं