पार्लर और स्पा मालिक वास्तु के नियमों का पालन करें होंगे मालामाल -मनीष साईं

▪रेमेडियल वास्तु टिप्स-

🚩🚩पार्लर और स्पा मालिक वास्तु के नियमों का पालन करें होंगे मालामाल -मनीष साईं

हमारे देश में ब्यूटी पार्लर एवं स्पा का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है हर शहर और गांव में सैकड़ों की तादाद में पार्लर एवं स्पा खुल रहे हैं ।क्योंकि सौंदर्य के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है।अच्छा रहना,अच्छा खाना और अच्छा पहनना हर आदमी की चाहा होती है। पिछले कुछ दिनों से स्पा एवं पार्लर में लाखों करोड़ों रुपए लगाकर आय कम होने की बात कई लोगों द्वारा मुझसे की गई तथा इसके वास्तु के संबंध में जानकारी चाही गई आज का मेरा यह लेख स्पा एवं पार्लर मालिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसे ध्यान से पढ़ें कोई समस्या है तो आप मुझसे संपर्क भी कर सकते हैं।

ब्यूटी पार्लर एवं स्पा का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व में होना अच्छा होता है। स्थान के हिसाब से यदि व्यवस्था नहीं हो तो पश्चिम में भी बनाया जा सकता है।

▪ब्यूटी पार्लर एवं स्पा में उसे डेकोरेट करने के लिए यदि ताजे फूलों का इस्तेमाल करें तो उसे दूसरे दिन तत्काल हटाए।

▪रिसेप्शन काउंटर इस प्रकार बनाये की रिसेप्सनिस्ट का मुख हमेशा ईशान, पूर्व या उत्तर में हो।

▪दर्पण दिशा को उत्तर, पूर्व या उत्तर और पूर्व दोनों में लगाना चाहिए।

▪मुख्य प्रवेश द्वार पर अंदर ऊपर  की ओर गणपति की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। साथ ही दस दिक्पाल का चित्र मिल जाए तो वह बेहतर है।

▪ स्पा में बाथटब उत्तर पूर्व या उत्तर में होना चाहिए।

▪ स्पा में मसाज रूम उत्तर पश्चिम में होना चाहिए।

▪ स्पा में मसाज की टेबल का डायरेक्शन पैर पश्चिम की ओर तथा सिर पूर्व की ओर होना चाहिए।

▪ पार्लर एवं स्पा में वाश बेशिन उत्तर या उत्तर-पूर्व  या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए ।

▪कैश काउन्टर इस प्रकार रखें की खोलने पर उसका मुख उत्तर तथा पूरब दिशा में खुले। कैश काउंटर में चारों और अंदर की ओर दर्पण लगाएं जिससे धन वृद्धि होगी।

▪कैश काउन्टर के आस पास कछुआ नर और मादा तथा मछली घर रखने से धन की वृद्धि होती है।

▪मुख्य ब्यूटीशियन को इस प्रकार बैठना चाहिए कि उसका मुंह उत्तर या पूर्व की ओर रहे। दक्षिण-पश्चिम में नहीं बैठना चाहिए।

▪दक्षिण पूर्व में बिजली के स्विच व उपकरण होना चाहिए।

▪स्टीम बाथ  तथा पेंट्री को आग्नेय कोण में बनाएं।

▪ब्यूटी पार्लर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में हमेशा एक कैंडल  या लाल बल्ब जलाकर रखना चाहिए इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तथा कारीगरों में कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है।

▪थ्रेडिंग, वैक्सिंग, पेडीक्योर, मैनी क्योर, हेयर कटिंग, मेहंदी, कलरिंग, ट्रिमिंग आदि कार्य आग्नेय कोण दक्षिण-पूर्व में करें।

▪सभी ब्यूटी प्रोडक्ट को पश्चिम दिशा में रखें।

▪शौचालय  दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही बनाएं। यदि शौचालय गलत बना है तो उसमें खड़ा नमक भरकर रखें तथा एमेथिस्ट पेंसिल मलिनी यंत्र लाइट के नीचे बांधे। कुछ फिटकरी के टुकड़े भी हमेशा रखें।

▪ग्राहकों को सदैव उत्तर-पश्चिम में बैठाना चाहिए।

▪दीवारों व पर्दों का रंग पीला हल्का गुलाबी, नारंगी, आसमानी और हल्का बैंगनी होना चाहिए।

▪ धन-समृद्धि बढ़ाने के लिए उत्तर पूर्व में तांबे के एक कलश में स्वच्छ जल भर कर रखें और दूसरे दिन वह जल तुलसी में डालें।

▪फिजीकल फिटनेस के लिए कोई मशीन, उपकरण आदि हो तो उन्हें पश्चिम-दक्षिण में लगाएं।

▪पार्लर एवं स्पा मालिक पश्चिम- दक्षिण में इस प्रकार बैठे की बैठने पर उसका मुख उत्तर या पूर्व की ओर हो।

▪पार्लर एवं स्पा का नाम किसी स्त्रीलिंग शब्द से रखना चाहिए।

▪तौलिया का प्रयोग सफेद अथवा हल्का गुलाबी रंग का ही करना चाहिए।

▪कूड़े-कचड़े को दक्षिण-पश्चिम  कोण में रखें।

▪ प्रतिदिन गूगल और लोबान का धुआं करें।

▪ उत्तर पूर्व में फाउंटेन रखें उसमें अलग-अलग इत्र डालें।

▪ यदि पार्लर और स्पा टी कॉर्नर पर हो तो बागवा मिरर या कॉन्वेक्स मिरर बाहर की ओर लगाएं।

▪ पार्लर एवं स्पा में लाइट म्यूजिक का इस्तेमाल हमेशा करें।

◾◾ यदि आपका पार्लर एवं स्पा ठीक से नहीं चल रहा है।आप मेहनत तो करते हैं लेकिन परिणाम सामने नहीं आते हैं। आय मैं आपके वृद्धि नहीं हो रही है।लगातार घाटा हो रहा है तो आप अपने पार्लर स्पा का वास्तु एवं ज्योतिष निराकरण प्राप्त कर सकते हैं। श्री मनीष साईं विश्व के सबसे अनुभवी वास्तु विशेषज्ञ है तथा ज्योतिष गुरु है आपके द्वारा 2500000 लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया गया है। आप भी इस परिवर्तन का हिस्सा बन सकते हैं।

🔹🔹हमारा पता है -
साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन 156, सहयोग विहार शाहपुरा थाने के सामने भोपाल मध्य प्रदेश
 संपर्क-9617950498,9425150498
WhatsApp नंबर-7000632297
वेबसाइट-www.gurumanishsai.com
 🚩🚩सबका भला हो सब सुख पाए🚩🚩

Comments

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

अंगारक योग के उपाय

धन नहीं टिकता है, घर में क्लेश रहता है तो वास्तु के ये उपाय करें: मनीष साईं