जन्मदिन पर अवश्य करें ये काम, सुख शांति के साथ धन का आगमन होगा -मनीष साईं

🚩🚩 जन्मदिन पर अवश्य करें ये काम, सुख शांति के साथ धन का आगमन होगा -मनीष साईं🚩🚩

हर व्यक्ति के जीवन में  उसके जन्मदिन का बहुत महत्व होता है। वैसे तो जिंदगी का एक 1 साल कम होते जाता है लेकिन वह इसे यादगार दिन बनाना चाहता है। आज के परिवेश में व्यक्ति न तो जन्मतिथी के अनुसार न ही जन्म नक्षत्र के अनुसार अपना जन्मदिन मनाता है परंतु अंग्रेजी तिथी के अनुसार अपने जन्मदिन को मनाता है। पाश्चत्य ज्योतिष के अनुसार सोलर रिटर्न चार्ट और भारतीय ज्योतिष के अनुसार जातक की कुण्डली के अनुसार सूर्य की वो स्थिती जो जातक के जन्म के समय रही थी। भारतीय ज्योतिष के सूर्य सिद्धांत के अनुसार सूर्य ही आत्मा का कारक है और सूर्य ही सभी ग्रहों को ऊर्जा प्रदान करता है।  जातक की कुण्डली के अनुसार सूर्य अपनी  वास्तविक स्थिती में आता है उस स्थिती में सूर्य सभी ग्रहों के प्रभावों को शुन्य कर देता है। वही समय दान और उपयों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

अपने जन्मदिन पर लक्ष्मी मंदिर में कुछ उपाय करके आप भी सुखी, संपन्न और समृद्ध रह सकते हैं-
🔹सोमवार के दिन जन्मदिन आए तो लक्ष्मी मंदिर में खीर चढ़ा कर गरीब कन्याओं में बांटे। गरीब कन्याओं को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दे।

🔹मंगलवार के दिन जन्मदिन आए तो लक्ष्मी मंदिर में लाल साड़ी चढ़ाकर ब्राह्मण की शादीशुदा पत्नी को दें। यह ध्यान रखें कि ब्राह्मण निर्धन हो।

🔹 बुधवार के दिन जन्मदिन आए तो लक्ष्मी मंदिर में हरी कांच की चूड़ियां चढ़ाकर कन्याओं में बांटनी चाहिए। यह ध्यान रहे कि कन्याएं निर्धन हो।

🔹गुरूवार के दिन जन्मदिन आए तो लक्ष्मी मंदिर में सौंफ चढ़ाकर ब्राह्मणों को दान करें। इस दिन वृद्धा आश्रम में जाकर पांच बुजुर्गों की सेवा करें और उन्हें भोजन कराएं।भोजन घर से बना कर ले जाए।

🔹 शुक्रवार के दिन जन्मदिन आए तो लक्ष्मी मंदिर में इत्र चढ़ाकर ब्राह्मण कन्या को दें। घर पर बुलाकर नौ कन्याओं को भोजन कराएं कन्या भोज कराने से महालक्ष्मी और मां भगवती की कृपा प्राप्त होती है।

🔹 शनिवार के दिन जन्मदिन आए तो लक्ष्मी मंदिर में श्री फल चढ़ाकर मजदूरों को बांटे। शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। कथा निर्धन बालक बालिकाओं को बिस्कुट के पैकेट बांटे।

🔹 रविवार के दिन जन्मदिन आए तो लक्ष्मी मंदिर में गेंहू और गुड़ चढ़ाकर गरीबों को बांटना चाहिए। ब्लाइंड स्कूल जाकर वहां फल बांटने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में जो भी परेशानियां हैं वह खत्म होती है

🔸🔸जन्मदिन पर क्या करना चाहिए जाने इस दिन की दिनचर्या-

प्रातः काल उठकर नित्यक्रिया से निवृत्त होकर सर्वप्रथम मन ही मन अपने इष्टदेव तथा गुरु को प्रणाम करे पुनः माता-पिता ( मातृदेवो भव। पितृदेवो भव ) का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए। पुनः अपने इष्ट देव का स्मरण करना चाहिए कहा जाता है कि इनके नित्य स्मरण मात्र से व्यक्ति निरोगी तथा दीर्घजीवी हो जाता है।

अष्टचिरंजीवी मंत्र

ॐ मार्कण्डेय महाभाग सप्तकरूपान्तजीवन।

चिरंजीवी यथा त्वं भो भविष्यामि तथा मुने।।

अश्वत्थामा बलिव्र्यासो हनूमांश्च विभीषणः।

कृपः परशुरामश्च सप्तएतै चिरजीविनः।।

सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टमम्।

जीवेद्वर्षशतं सोपि सर्वव्याधिविवर्जित।।

जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शिव पार्वती जी या माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए साथ ही आयु वृद्धि करने वाला मन्त्र  महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।

‘ॐ त्रयंबकं यजामहे, सुगंधिम् पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बंधनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥’

इस मंत्र का जाप जातक के पूर्ण हुए वर्षों की संख्या के बराबर अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में  आने वाली कठिनाइयाँ शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी। यही नहीं यदि किसी अशुभ ग्रह से आप पीड़ित है तो उसमे भी आपको लाभ मिलेगा।

अपने जन्मदिन के शुभावसर पर भगवान के चरणों में दीपक अवश्य जलाना चाहिएं तथा ईश्वर की आराधन पूजा और उनके चरणों में फल फूल, मिठाई, वस्त्र, दक्षिणा अर्पण कर सुख शांति और कष्टों से मुक्ति के लिए आशीर्वाद लेना चाहिए।

जन्मदिन के दिन तिल के तेल का मालिश करके जल में तिल एवं गंगाजल डालकर  — ॐ गंगे च यमुने सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी अस्मिन् जले सन्निधिं कुरु।  इस मन्त्र को बोलकर स्नान करना चाहिए। स्नान केवल ठन्डे पानी से करना चाहिए।

जातक के जितने वर्ष पूर्ण हुए हैं उतने दीप रात्रि में जलाकर घर में सब जगह रखनी चाहिए इससे जातक में बल बुद्धि तथा तेज तत्त्व की वृद्धि होती है।

इस दिन अपने घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान जैसे – सुंदर काण्ड, भगवती जागरण, सत्यनारायण कथा आदि करना अथवा करवाना चाहिए और दाहिने कलाई पर रक्षा मंत्र बोलकर कलावा बंधवाना चाहिए , माथे पर सौभाग्य तिलक और अक्षत लगाये, तथा भगवान को लगाया हुआ प्रसाद जितने लोगों में बाँट सकते है बाटना चाहिए।

🔸🔸यदि आपका जन्मदिन हो और कुछ विशेष आध्यात्मिक उपाय आप चाहते हैं तो साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

🔸🔸हमारा पता है -
साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन 156 स योग विहार शाहपुरा थाने के सामने भोपाल मध्य प्रदेश
संपर्क-9617950498
WhatsApp नंबर -7000632298
www.gurumanishsai.com
🚩🚩 सबका भला हो सब सुख पाए🚩🚩

Comments

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

अंगारक योग के उपाय

धन नहीं टिकता है, घर में क्लेश रहता है तो वास्तु के ये उपाय करें: मनीष साईं