नुकसान से बचने के लिए इस दिशा में बनवाएं टॉयलेट, होंगे फायदे -मनीष साईं

नुकसान से बचने के लिए इस दिशा में बनवाएं टॉयलेट, होंगे फायदे -मनीष साईं

   

जीवन में  किसी ना किसी परेशानी के कारण  आप तनाव में  बने रहते हैं आपको यह नहीं मालूम होता है कि घर की बनावट का उसमें रहने वाले लोगों पर नाकारात्मक और साकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। खास तौर पर टॉयलेट का। टॉयलेट घर का वह हिस्सा है, जहां व्यक्ति सुबह उठने के बाद सबसे पहले जाता है। गलत दिशा में बनी टॉयलेट का भी लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अगर आपके घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है, घर में लगातार झगड़े होते रहते हैं, मेहनत बहुत करते हैं लेकिन परिणाम नहीं मिलते, बच्चों को करियर में अवसर दिखते हैं लेकिन हाथ नहीं आते तो इसका कारण गलत दिशा में बना शौचालय भी हो सकता है। आज गुरुदेव श्री मनीष साईं जी आपको बताएगें कि वास्तु के हिसाब से किस दिशा में टॉयलेट नहीं बनाना चाहिए, और यदि गलत दिशा में बन गया है टॉयलेट तो वह कौन से उपाय हैं जिनसे हम जीवन को सुखमय बना सकते हैं तो आइए जानते हैं।


▪ रेमेडियल वास्तु के अनुसार टॉयलेट और बाथरूम को कभी भी एक साथ न बनवाए। इन दोनों को एक साथ बनवाने से घर में नैगटिव एनर्जी का वास होता है।लेकिन आधुनिक युग में यह संभव नहीं है यदि एक साथ बने हुए हैं या बनाने जा रहे हैं तो नीचे दर्शाए गए उपायों से आप वास्तु दोष दूर कर सकते हैं।


▪शौचालय को कभी भी मध्य स्थान, ईशान कोण, दक्षिण पश्चिम कोण या आग्नेय कोण की ओर न बनवाए। इस दिशा में टॉयलेट बनवाने से घर में कोई न कोई व्यक्ति हमेशा बीमार रहता है।

▪ टॉयलेट में कमोड और वाशबेसिन पर लगा हुआ मिरर एक दूसरे में रिफ्लेक्ट नहीं होना चाहिए यदि मिरर में कमोड दिखता है डबल वास्तु दोष होता है।

▪ दरवाजे के ठीक सामने कमोड नहीं होना चाहिए।

▪ टॉयलेट में कभी भी लाल रंग की टाइल्स, वाशबेसिन या कमोड नहीं होना चाहिए।

▪ रेमेडियल वास्तु के अनुसार शौचालय की सीट हमेशा पश्चिमी या दक्षिणी दिशा में रखें। कमोड को दक्षिण-पश्चिम में होना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर कमोड पर बैठते समय आपका चेहरा उत्तर या पूर्व की तरफ हो तो कब्ज, गैस की समस्या नहीं होती है।


 ▪ रेमेडियल वास्तू के अनुसार टॉयलेट का दरवाजा पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए। अगर आप चाहें तो एक छोटी खिड़की पूर्व, पश्चिम या उत्तर में भी रख सकते है। टॉयलेट में इस तरफ खिड़की रखना अच्छा माना जाता है।

▪ रेमेडियल वास्तु के अनुसार पानी की टंकी या नल पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व कोण में रखना शुभ रहता है। कभी भूलकर भी पानी की टंकी को दक्षिण-पूर्व एवं दक्षिण-पश्चिम में न रखें।

▪ घर में किचन और शौचालय की दीवार एक साथ नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मां अन्नपूर्णा कभी बरकत नहीं देती।


▪विश्व प्रसिद्ध वास्तु गुरु  मनीष साईं  द्वारा बताए गए उपाय-

यदि घर का टॉयलेट गलत स्थान पर बना है,कमोड गलत स्थान पर लगा है उपरोक्त बताए गए वास्तु दोष के कारण जीवन में परेशानियां आ रही है तो यह उपाय करें-

▪ टॉयलेट में खड़ा नमक भरकर रखें और प्रत्येक महीने इसे बदले।


▪ टॉयलेट में फिटकरी के टुकड़े रखें तथा समय समय पर इन्हें बदलते रहे।

▪ टॉयलेट में एग्जास्ट फैन जरूर लगाएं।

▪ यदि बाथरूम और टॉयलेट एक साथ बने हैं तो कमोड जहां लगा है उसके आगे पर्दा लगाएं। ताकि बाथरूम और टॉयलेट अलग अलग हो उपरोक्त उपाय करना भी आवश्यक है।

▪ टॉयलेट के संपूर्ण वास्तु दोष खत्म करने के लिए एमेथिस्ट पेंसिल मलिन यंत्र लाइट के नीचे बांधे।

▪ टॉयलेट का दरवाजा हमेशा बंद रखें।

▪ टॉयलेट में गंदगी बिल्कुल ना हो प्रतिदिन फिनाइल से टॉयलेट की सफाई करें।

⚫ यदि आपका घर वास्तु के हिसाब से नहीं बना है तो तमाम तरह की समस्याएं बनी रहेगी जैसे कि  धन, स्वास्थ्य, व्यापार, करियर, आपसी मनमुटाव जैसी समस्याएं। विश्व प्रसिद्ध वास्तु, ज्योतिष एवं तंत्र गुरु मनीष साईं जी से आप अपने घर का वास्तु ठीक करवा सकते हैं। वास्तु विजिट भी करवा सकते हैं,तथा वास्तु परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं।

▪यूट्यूब पर मनीष साई जी के वीडियो देखने के लिए
यूट्यूब लिंक-
https://www.youtube.com/user/saikrati1
▪फेसबुक पर महत्वपूर्ण लेख तथा तीज त्योहारों की जानकारी के लिए
फेसबुक लिंक-
https://www.facebook.com/gurumanishsai/
 🔶🔶 परामर्श प्राप्त करने के लिए संपर्क करें-
 साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन 156, सहयोग विहार शाहपुरा थाने के पास भोपाल (मध्य प्रदेश)
संपर्क- 09617950498
Whatsapp number- 7000632297
Website- www.gurumanishsai.com


🚩🚩 सबका भला हो सब सुख पाए🚩🚩


#टॉयलेटमेंकमोडकास्थान #टॉयलेटकावास्तु #वास्तुअनुसारटॉयलेटकिसदिशामेंबनाएं  #टॉयलेटडायरेक्शन  #कमोडरखनेकीदिशा #बाथरूमकाउचितस्थान #ईशानकोणकाटॉयलेट #वास्तुटिप्स #vastutips   #तंत्रमंत्र #घर #व्यापार #भवन #धर्म #अध्यात्म #तंत्र #मंत्र #सनातनधर्म #हिंदूधर्म #ज्योतिष #वास्तु #टोने #टोटके #sainath #omsai #saibless #shirdibaba #omsairam #vastugurumanishsai #manishsai #sairam  #मनीषसाईं #वास्तुगुरुमनीषसाईं
#ज्योतिषगुरुमनीषसाईं #तंत्रगुरु #तंत्रक्रिया

Comments

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

पंचांग 29 मई 2019- शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं चौघड़िया -मनीष साईं

धन नहीं टिकता है, घर में क्लेश रहता है तो वास्तु के ये उपाय करें: मनीष साईं