Posts

Showing posts from April 18, 2018

धनु राशि में वक्री हो गए हैं शनि, चल रहे हैं उल्टी चाल, कई राशियों पर होंगे मेहरबान -मनीष साईं

Image
🚩🚩धनु राशि में वक्री हो गए हैं शनि, चल रहे हैं उल्टी चाल, कई राशियों पर होंगे मेहरबान -मनीष साईं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज से  शनि उल्टी चाल चलना आरंभ करेंगे। धनु राशि में वक्री हो जाएंगे शनि। जिसका प्रभाव वह 12 राशियों पर डालेंगे। शनि वक्री होने पर  कई राशियों में लाभ की संभावनाएं हैं। व्यक्ति पर शनि की मेहरबानी होती है तो व्यक्ति सुख समृद्धि के साथ-साथ दीर्घायु होता है। कुछ उपाय आपको बता रहा हूं शनिवार के दिन अवश्य करें बहुत लाभ होगा। ▪शनि देव को सरसों का तेल बहुत प्रिय है, इसका दान बना सकता है आपको धनवान। ◼हनुमान जी के भक्तों को शनि देव कभी कष्ट नहीं देते। मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में करें ये उपाय- ▪सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें। ▪ हनुमान मंदिर पर लाल कलर का झंडा लगाइए आपकी कीर्ति फैलेगी। ▪ मसूर की दाल गरीबों को दान दें धन से संबंधित समस्याएं दूर होगी। ▪ काला तिल और शमी की जड़ शनिदेव को चढ़ाएं स्वास्थ्य समस्याएं दूर होगी। ▪मिट्टी के दीपक में रूई की बत्ती और सरसों का तेल डालें। हनुमानजी के मंत्रों का जप करते हुए          दीपक जल

आप मोटापे से परेशान हैं? आसानी से घटाएं मोटापा.... बृहस्पति की अशुभता से बढ़ता है मोटापा- मनीष साईं

Image
🚩🚩आप मोटापे से परेशान हैं?  आसानी से घटाएं मोटापा.... बृहस्पति की अशुभता से बढ़ता है मोटापा- मनीष साईं मोटापा घटाने के लिए  लोग तरह तरह के प्रयास करते हैं  लेकिन फिर भी कामयाब नहीं हो पाते वह नहीं जानते हैं कि  ग्रहों के अशुभ  प्रभाव के कारण भी  मोटापा बढ़ता है ज्योतिष शास्त्र कहते हैं व्यक्ति के जीवन में आ रही बहुत सारी समस्याओं का कारण ग्रहों की अशुभता है। यदि ग्रहों का साथ मिले तो व्यक्ति हर संकट का सामना आसानी से करता है। व्यक्ति के जीवन में दुख कब आए और कब चले गए पता भी नहीं चलता। मेरे इस लेख में हम आज बात करेंगे बाहरी सौंदर्य की, हर इंसान स्वस्थ और खूबसूरत दिखने की चाह रखता है लेकिन कमजोर गुरु सेहत का दुश्मन होता है। अधिकतर मोटे लोगों पर गुरु (बृहस्पति) का अशुभ प्रभाव होता है इसलिए उनका वजन नियंत्रण से बाहर चला जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति मोटा हो जाता है, जिससे उससे रोग, मानसिक चिंताएं और शर्मिंदगी छेलनी पड़ती है। खानपान सही है फिर भी बढ़ रहा है मोटापा तो इसका कारण हार्मोन में असंतुलन है। मुख्य रूप से बृहस्पति मोटापे का कारण होता