Posts

Showing posts from January 26, 2019

मालामाल होना है तो ग्रहों के अनुसार पेड़ लगाएं- मनीष साईं

Image
ग्रहों के अनिष्ट कारी प्रभाव को खत्म करने के लिए हमारे शास्त्रों में तमाम तरह के उपाय हैं आपको आश्चर्य होगा कि ग्रहों से संबंधित पेड़ लगाने से भी उपाय किए जा सकते हैं जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं, कई लोग ग्रहों और राशियों के अनुरूप पेड़ लगाकर किस्मत का सितारा बुलंद कर मालामाल हुए हैं।  प्रकृति  का भी ज्योतिष में अपना महत्व हैं। चाहे खान-पान हो या फूल और फल, हर वस्तु किसी न किसी तरह से ग्रहों से जुडी है और इस तरह हर मनुष्य प्रकृति की सेवा करके ग्रहों को सुधार सकता है। आइए हम जानते हैं की वृक्ष किस तरह ग्रहों से जुड़े हैं। कुल नौ ग्रह ऐसे हैं जिन्हें अलग-अलग राशि का स्वामित्व प्राप्त है। हम ग्रहों और राशि आधार पर जाने की किस व्यक्ति को कौन सा पौधा लगाना चाहिए। ▪मेष या वृश्चिक राशिः यदि आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो मुख्य ग्रह मंगल होगा। अत: आपको अनार का पेड़ लगाना चाहिए तथा प्रतिदिन इस पेड़ पर जल चढ़ाने से मंगल का अनिष्ट कारी प्रभाव खत्म होता है। मंगल के प्रभाव को खत्म करने के लिए अनार को खाना और दान करना चाहिए। ▪वृषभ या तुला राशिः यदि आपकी राशि वृषभ या तुला है तो शुक्र आप