Posts

Showing posts from December 7, 2018

जानिए कैसे बनते हैं घर बनने के योग, कैसे बनाएं अपने सपनों का घर -मनीष साईं

Image
जानिए कैसे बनते हैं घर बनने के योग, कैसे बनाएं अपने सपनों का घर -मनीष साईं ▪ज्योतिष के अनुसार घर बनने के महत्वपूर्ण योग- जातक की कुण्‍डली में चौथा घर बहुत बेहतर स्थिति में हो तो वह अपनी जिंदगी के शुरूआती वर्षों में ही घर बना लेता है। सामान्‍य तौर पर घर बनाने के लिए दूसरा, चौथा और ग्‍यारहवां भाव देखा जाता है। अगर कोई बना बनाया घर खरीद रहा हो, तो उसके लिए शुक्र और जमीन लेकर घर बना रहा हो तो मंगल को विशेष तौर पर देखा जाता है। कुण्‍डली का चौथा घर घरेलू वातावरण और माता की मानसिक स्थिति का परिचायक भी होता है।इसके अलावा चतुर्थ भाव के स्‍वामी और इस भाव पर दूसरे ग्रहों की दृष्टि भी महत्‍वपूर्ण होती है।इससे पता चलता है कि घर कैसा होगा। ▪दिशा के अनुरूप करे भूमि का चयन- वास्‍तु के अनुसार पूर्व और उत्‍तर दिशा गृह मालिक के लिए सर्वश्रेष्‍ठ होती है। पूर्वमुखी घर का मालिक प्रशासन और सरकार में अच्‍छी दखल रखता है। ऐसा घर पितृसत्‍तात्‍मक होता है। यानि पुरुषों की अधिक चलती है। दंपत्ति में पति-पत्‍नी के बाद तक जीवित रहता है। उत्‍तरमुखी घरों में ज्‍यादातर कंसल्‍टेंट रहते हैं। यानि नौकरी संबं