कर्ज और रोग का कारण गड्ढा या बोरिंग तो नहीं-मनीष साई
कर्ज और रोग का कारण घर का बोरिंग या गड्ढा तो नहीं,जानिए क्या कहता है वास्तु -मनीष साईं व्यक्ति जीवन में बहुत सपने संजोकर जैसे तैसे अपना घर बनाता है। उस घर में जाने के बाद उसके आर्थिक हालात खराब होते है, या परिवार के सदस्य रोग से ग्रसित होते हैं पिया घर में हमेशा मानसिक तनाव बड़ा रहता है और झगड़े होते हैं तो उसका जीवन नर्क के समान हो जाता है। घर के लिए वो जी तोड़ मेहनत करता है। कई बार ऐसी स्थिती हो जाती है की हाथ में पैसा होता है लेकिन चाह कर भी घर समय पर पूरा नहीं हो पाता या बेचने की कगार पर आ जाता है। नए घर में आकर पारिवारिक सदस्यों में मतभेद आरंभ हो जाते हैं एवं सुख चैन में कमी आ जाती है। रेमेडियल वास्तु के अनुसार इन सभी कारणों के पीछे वास्तु दोष का बड़ा हाथ हो सकता है। वास्तु दोष से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए रखें ध्यान और कुछ आसान उपायों से इसे ठीक करें। घर के दक्षिण-पूर्व में बोरिंग या गड्ढा होना घर में रहने वाले लोगों के लिए बड़े रोगों का कारण बन सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिम में गड्ढा होना शत्रुता को जन्म दे सकता है कर्ज़ भी बढ़ाता है, दक्षिण में बोरिंग या गड