Posts

Showing posts from December 26, 2018

घड़ी गलत स्थान पर लगी है, बंद पड़ी है, यानी आपका बुरा समय शुरू हो गया-मनीष साई

Image
घड़ी गलत स्थान पर लगी है, बंद पड़ी है, यानी आपका बुरा समय शुरू हो गया-मनीष साई ▪ असफलता का कारण है बंद घड़ी। ▪ आपकी प्रोग्रेस को धीमा कर सकती है बंद घड़ी। ▪ गलत डायरेक्शन में लगी घड़ी जीवन में तनाव उत्पन्न करती है। जब से समय बताने वाली सबसे उपयोगी वस्तु घड़ी का अविष्कार हुआ तभी से हमारा जीवन समयबद्ध हुआ है, घड़ी हमें कुदरत की सबसे अनमोल सौगात यानी समय की जानकारी देती है। प्राचीन काल से लेकर आज तक घड़ी के स्वरूप में अनेक बदलाव हो चुके हैं लेकिन एक चीज कभी नहीं बदली। वो है - समय। यह हमेशा अपनी नियमित गति से चलता है। यह कभी किसी का इंतजार नहीं करता। रेमेडियल वास्तु में बताया गया है कि घड़ी मनुष्य के लिए कैसे अच्छा और बुरा समय लेकर आ सकती है। घर में घड़ी से संबंधित कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में अनेक नियम हैं। इससे हम जीवन में शुभ समय की शुरुआत कर सकते हैं। गलत स्थान पर लगी घड़ी आपकी प्रगति को रोक सकती है। आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।आपके घर में झगड़े करा सकती है। आपके करियर में बाधा उत्पन्न कर सकती है। आइए जानते किस स्थान पर घड़ी लगाना चाहिए और किस कलर