Posts

Showing posts from January 29, 2019

4 फरवरी मौनी अमावस्या पर सुख शांति के लिए करें यह उपाय- मनीष साईं

Image
माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस बार 4 फरवरी 2019 को  मोनी अमावस्या पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष के अंत में अमावस्या तिथि आती है इस प्रकार 1 वर्ष में 12 अमावस्या आती है लेकिन इन सभी में माघ मास में आने वाली अमावस्या बहुत ही विशेष मानी गई है।इसे मोनी या मानी अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या पर्व पर स्नान, दान, श्राद्ध व व्रत का विशेष महत्व हमारे ग्रंथों में लिखा है। हमारी संस्कृति में मौन की बहुत महिमा बताई गई है। मौन भी तपस्या का ही एक रूप है। जो मौन रहकर शास्त्रों के अनुसार जीवन जीता है, उसे मुनि कहा जाता है। यूं तो माघ मास की पूर्णिमा के लिए भी शास्त्रों में अनेक उपाय बताए गए हैं, लेकिन पुण्य का दिन अमावस्या को ही माना जाता है। मावस्या पितृ देवों को स्मरण, वंदन और नमन करने का भी दिन होता है। मौनी अमावस्या के दिन उपवास कर कथा सुननी चाहिए। इससे अत्यंत पुण्य प्राप्त होता है। मौनी अमावस्या के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान आदि कर पितृ देवों को नमस्कार करें। अपने इष्ट देव का पूजन करें। फिर भगवान से प्रार्थना करें