Posts

Showing posts from January 17, 2019

घर में महादेव की तस्वीर लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान- मनीष साईं

Image
घर में महादेव की तस्वीर लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान- मनीष साईं भारतवर्ष में अधिकतर लोग घर में देवी-देवताओं की मूर्ति या फोटो जरूर रखते हैं। हमारे यहां ऐसा माना जाता है कि भगवान की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है।  यह बात भी सही है कि घर में भगवान के प्रतीक चिह्न, मूर्ति या फोटो रखने से परेशानियों दूर हो जाती  हैं और बुरा  समय जल्द ही टल जाता  हैं। वैदिक शास्त्रों एवं शिवपुराण में बताया गया है शिवजी की इच्छा से ही इस संपूर्ण सृष्टि की रचना ब्रह्माजी द्वारा की गई है। इसी वजह से काफी लोग शिवजी की फोटो या मूर्ति घर में जरूर रखते हैं।शिवजी की  तस्वीर या प्रतिमा घर में रखी है तो किन  बातों का ध्यान ज़रूर  रखें, घर में कौन से देवताओं की तस्वीर रखना माना जाता है वर्जित यह भी जानना जरूरी है जिसमें शिव जी की कुछ तस्वीरें शुभ है तो कुछ अशुभ। भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति और  रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं।  वास्तुशास्त्र के हिसाब से  घर में देवी-देवताओं  मूर्ति ज़रूर  लगानी चाहिए. .इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती लेकिन  मूर्तियों क