Posts

Showing posts from July 31, 2018

चंद्र -मंगल की युति बनाती है मालामाल, अशुभ होने पर देती है बुरे परिणाम -मनीष साईं

Image
चंद्र -मंगल की युति बनाती है मालामाल, अशुभ होने पर  देती है बुरे परिणाम -मनीष साईं *शुभ अशुभ स्थिति का पूर्ण विश्लेषण तथा सटीक उपाय के लिए लेख अवश्य पढ़ें। हर ग्रह का कुंडली में महत्व होता है,लेकिन कुछ ग्रह ऐसे हैं जिनका प्रभाव बहुत अच्छा होता है तो कई बार ग्रहों की चाल में  असंतुलन होने से बुरा प्रभाव भी पड़ता है। विश्व प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिष एवं तंत्र गुरु श्री मनीष साई जी के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली आकाश वृत्त में ग्रहों की उस समय की स्थिति का विवेचन है, जिस समय उसने इस जगत में जन्म लिया। सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं, किन्तु चंद्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह होने से पृथ्वी का चक्कर 27 दिनों में पूरा करता है और एक राशि पर औसतन 2 दिन रहता है। इस प्रकार चंद्रमा को किसी राशि के एक अंश को पार करने में दो घंटे से भी कम का समय लगता है। तीव्र गति एवं पृथ्वी के निकटतम होने के कारण चंद्रमा का मानव जीवन पर प्रभाव बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। चंद्रमा श्वेत रंग, शीतल प्रकृति, जल तत्त्व, स्त्री स्वभाव एवं सतोगुणी ग्रह है और मन का कारक है। चंद्रमा सूर्य से जितना दूर होगा, उत