Posts

Showing posts from November 6, 2018
Image
भाई दूज शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि -मनीष साईं भारतवर्ष में  भाई-बहन के लिए  दो त्योहारों को बहुत महत्व दिया गया है  जिसमें रक्षाबंधन और भाई दूज प्रमुख है। हमारे यहां कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 9 नवंबर 2018 को शनिवार को है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। 🔳 भाई दूज महत्व - धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही देवी यमुना के भाई यमराज ने अपनी बहन से मिलने गए। यमुना ने अपने भाई का सत्कार कर उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने अपनी बहन से वर मांगने के लिए कहा। तब देवी यमुना ने कहा कि भाई जो व्यक्ति मेरे जल में स्नान करके आज के दिन अपनी बहन के घर भोजन करे, उसे मृत्यु के बाद यमलोक न जाना पड़े। यमराज ने अपनी बहन की बात मानी और उन्हें इसका वचन दिया। तभी से इस तिथि को त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। 🔳भाई दूज शुभ मुहूर्त- मुहूर्त प्रारंभ- दोपहर 1 बजकर 10 मिमट. मुहूर्त समाप्त- दोपहर 3 बजकर 27 मिनट.