Posts

Showing posts from December 23, 2018

गलत स्थान पर रखा टीवी बन सकता है डिप्रेशन का कारण: मनीष साई

Image
▪ जानिए टीवी रखने का सही स्थान वास्तु अनुसार। ▪ किस स्थान पर टीवी रखने से क्या फायदे हैं यह भी पढ़िए। वास्तु के अनुसार  घर का हर कोना  कुछ न कुछ कहता है। किस स्थान पर क्या होना चाहिए घर ऑफिस या फैक्ट्री  सभी जगह का अपना एक प्रबंधन होता है,और यह प्रॉपर तरीके से हो तो इसके परिणाम  लाभदायक होते हैं। जहां हम रहते हैं या काम करते हैं वहां  की बनावट और आंतरिक सजावट बहुत कुछ कहती है। घर या कार्यालय में  रखे या सजे हुए सामानों का भी अपना महत्व है, फिर वह हमारे मनोरंजन के साधन टीवी  ही क्यों न हो। बात जब टीवी की आती है, तो उसका स्थान भी महत्व रखता है। यदि यह उत्तर से उत्तरपूर्व की तरफ लगा है, तो यहां पर रहने वाले लोग या जो लोग यहां टीवी देखेंगे, वह अपने करियर, धार्मिक और आध्यत्मिक विषयों और स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा सोचेंगे तथा इसी से संबंधित कार्यक्रम में रुचि लेंगे। जीवन के इसी क्षेत्र की तरफ ज्यादा रुझान दिखाएंगे। इसी तरफ उनकी सजगता भी बढ़ेगी। टीवी दक्षिण-पूर्व में लगा होगा आर्थिक हालातों की चिंता करेंगे। दक्षिण-पश्चिम में लगा होगा टीवी तो रिलेशन से संबंधित तथा सास बहू जै