Posts

Showing posts from May 16, 2019

आज 17 मई को क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए राशिफल- मनीष साईं

Image
आज 17 मई को क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए राशिफल- मनीष साईं शुक्रवार 17 मई 2019 नृसिंह जयंती एवं छिन्नमस्ता जयंती है, यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े विश्व प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिष एवं तंत्र ग्रुप  श्री मनीष साईं जी द्वारा लिखित आज का भविष्यफल। ▪मेष राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे हेतु प्रवास की संभावना है। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। ▪वृष राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिर

नृसिंह जयंती आज जाने पूजा विधि, शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं चौघड़िया -मनीष साईं

Image
🚩🚩 पंचांग 17 मई 2019- शुक्रवार नृसिंह जयंती आज जाने पूजा विधि, शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं चौघड़िया -मनीष साईं आज 17 मई 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा पंचांग अनुसार आज का शुभ मुहूर्त क्या है,अशुभ समय क्या है इसकी विस्तृत जानकारी आपको प्रदान की जा रही है। विश्व प्रसिद्ध वास्तु, ज्योतिष एवं तंत्र गुरु श्री मनीष साईं जी के अनुसार आज के दिन नृसिंह जयंती का का व्रत किया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि विष्णु के अवतार के रूप में  भगवान नृसिंह को पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। गुरुदेव के अनुसार आज नृसिंह जयंती के अवसर पर किस तरह से भगवान की पूजा करना चाहिए तथा व्रत किस प्रकार रखना चाहिए आज के शुभ मुहूर्त एवं त्योहार की जानकारी चौघड़िया इस प्रकार है। ▪भगवान नृसिंह की पूजा विधि भगवान नृसिंह की पूजा के लिए फल, पुष्प, पंचमेवा, कुमकुम केसर, नारियल, अक्षत व पीताम्बर रखें। गंगाजल, काले तिल, पंचगव्य व हवन सामग्री का पूजन में उपयोग करें। भगवान नृसिंह को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्र का जाप करें। इस दिन व्रती को भगवान नृसिंह का आशीर्वाद पाने के लिए अपने सा