15 जनवरी को मनाए मकर सक्रांति जानिए मुहूर्त और राशि अनुसार दान- मनीष साईं

15 जनवरी को मनाए मकर सक्रांति जानिए मुहूर्त और राशि अनुसार दान- मनीष साईं

 हिंदू त्योहारों का सिलसिला मकर संक्रांति के साथ शुरु हो रहा है। भारतवर्ष में मनाया जाने वाला मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है। इस त्योहार की तारीख 14 जनवरी और 15 जनवरी के बीच कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति है। दरअसल इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी से शुरु होने जा रहा है और 15 जनवरी तक चलेगा। इसका मुहूर्त दोनों तारीखों में देखने को मिलेगा।

सूर्य इस बार मकर राशि की संक्रांति में 14 जनवरी 2019 यानी सोमवार को रात 2.19 मिनट पर प्रवेश करेंगे और इसी के साथ मकर संक्रांति का मुहूर्त भी शुरु हो जाएगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जिस समय मकर की संक्रांति में सूर्य प्रवेश करते हैं उसके बाद दूसरे दिन सूर्योंदय से दोपहर तक संक्रांति का पुण्य काल माना जाता है।
मकर संक्रांति का पर्व इस बार यानी साल 2019 में 14 जनवरी की बजाए 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। 15 जनवरी से पंचक, खरमास और अशुभ समय समाप्त हो जाएगा और विवाह, ग्रह प्रवेश आदि के शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन ही प्रयागराज में चल रहे कुंभ महोत्सव का पहला शाही स्नान होगा। शाही स्नान के साथ ही देश विदेश के श्रद्धालु कुंभ के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाना शुरू कर देंगे।

मकर संक्रांति के पर्व को देश में माघी, पोंगल, उत्तरायण, खिचड़ी और बड़ी संक्रांति आदि नामों से जाना जाता है।

 ▪ मकर संक्रांति का मुहूर्त, पूजा विधि और अन्य खास बातें-

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त-
पुण्य काल मुहूर्त - 07:14 से 12:36 तक (15 जनवरी 2019)
महापुण्य काल मुहूर्त - 07:14 से 09:01 तक (15 जनवरी 2019 को)

▪मकर संक्रांति पूजा विधि-

मकर संक्रांति के दिन सुबह किसी नदी, तालाब शुद्ध जलाशय में स्नान करें। इसके बाद नए या साफ वस्त्र पहनकर सूर्य देवता की पूजा करें। चाहें तो पास के मंदिर भी जा सकते हैं। इसके बाद ब्राह्मणों, गरीबों को दान करें। इस दिन दान में आटा, दाल, चावल, खिचड़ी और तिल के लड्डू विशेष रूप से लोगों को दिए जाते हैं। इसके बाद घर में प्रसाद ग्रहण करने से पहले आग में थोड़ी सा गुड़ और तिल डालें और अग्नि देवता को प्रणाम करें।

▪मकर संक्रांति पूजा मंत्र-

ॐ सूर्याय नम: ऊं आदित्याय नम: ऊं सप्तार्चिषे नम:

मकर संक्रांति का महत्व- आज के दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाते हैं। उत्तरायण में सूर्य रहने के समय को शुभ समय माना जाता है और मांगलिक कार्य आसानी से किए जाते हैं। चूंकि पृथ्वी दो गोलार्धों में बंटी हुई है ऐसे में जब सूर्य का झुकाव दाक्षिणी गोलार्ध की ओर होता है तो इस स्थिति को दक्षिणायन कहते हैं और सूर्य जब उत्तरी गोलार्ध की ओर झुका होता है तो सूर्य की इस स्थिति को उत्तरायण कहते हैं। इसके साथ ही 12 राशियां होती हैं जिनमें सूर्य पूरे साल एक-एक माह के लिए रहते हैं। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं।

▪मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें ये दान-

1. मेष- इस राशि का स्वामी मंगल है। गेहूं और गुड़ का दान करें। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें। मंगल का संबंध रक्त से होता है। रक्त दान करने से अनंत पूण्य की प्राप्ति होगी। गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं।

2. वृष- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न दान करें। सुगंधित इत्र का दान करें। चावल और चीनी दान में दें। अपनी सामर्थ्य अनुसार स्टील या चांदी का एक गिलास मंदिर में भेंट करें।

3. मिथुन- इस राशि का स्वामी है बुध। वस्त्र का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। मूंग की दाल दान में दें। कपूर और धूप अगरबत्ती दान में दें। चांदी को कोई आभूषण सामर्थ्य अनुसार माता जी को चढ़ाएं।

4. कर्क- इस राशि का स्वामी है चंद्रमा। चावल और चीनी का दान करें।गाय को आटा खिलाएं। एक चांदी का चंद्रमा दान करें। तांबे का पात्र मंदिर में दान करें। एक तांबे का लोटा और गिलास चम्मच सहित मंदिर में दान दें।

5. सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। गेहूं और गुड़ का दान करें। एक ताम्र पात्र  मंदिर में दान करें। रक्त दान करें। धार्मिक पुस्तक बाटें। शिक्षा में उन्नति के लिए गरीब बच्चों में पुस्तक और कलम का वितरण करें।

6. कन्या- इस राशि का स्वामी है बुध। मूंग का दान करें। कर्पूर का दान किसी देवी माता के मंदिर में करें। गरीबों में अन्न और विशेषकर वस्त्र का दान करें। धार्मिक पुस्तक का दान भी लाभकारी है।

7. तुला- इस राशि के स्वामी शुक्र है। इत्र और सुगंधित अगरबत्ती मंदिर में दान करें। श्री सूक्त की पुस्तक माता लक्ष्मी के मंदिर में भेंट करें।

8. वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है। गुरु आपका मित्र है। ताम्र पात्र का दान आपके यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। रक्त दान करें।

9. धनु- इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। पीला वस्त्र दान करें। चने की दाल और हल्दी का दान करें। धार्मिक पुस्तक का दान शिक्षा में प्रगति के लिए आवश्यक है।

10. मकर- इस राशि का स्वामी शनि है।तिल ,तेल का दान आवश्यक है। श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं।गरीबों को भोजन कराएं।

11. कुंभ- इस राशि का स्वामी शनि है।तिल का दान करें। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।लोहे का पात्र दान करें। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें।

12. मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। धार्मिक पुस्तक का दान आपकी प्रगति में सहायक रहेगा।ग रीब बच्चों में फल , पुस्तक और कलम वितरित करें।चने की दाल का दान करें।

⚫ यदि आपका घर वास्तु के हिसाब से नहीं बना है तो तमाम तरह की समस्याएं बनी रहेगी जैसे कि  धन, स्वास्थ्य, व्यापार, करियर, आपसी मनमुटाव जैसी समस्याएं। विश्व प्रसिद्ध वास्तु, ज्योतिष एवं तंत्र गुरु मनीष साईं जी से आप अपने घर का वास्तु ठीक करवा सकते हैं। वास्तु विजिट भी करवा सकते हैं,तथा वास्तु परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष एवं तंत्र संबंधी परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं।
▪यूट्यूब पर मनीष साई जी के वीडियो देखने के लिए

यूट्यूब लिंक-
https://www.youtube.com/user/saikrati1

▪फेसबुक पर महत्वपूर्ण लेख तथा तीज त्योहारों की जानकारी के लिए
फेसबुक लिंक-
https://www.facebook.com/gurumanishsai/

 🔶🔶 परामर्श प्राप्त करने के लिए संपर्क करें-

 साईं अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन 156, सहयोग विहार शाहपुरा थाने के पास भोपाल (मध्य प्रदेश)

▪संपर्क- 09617950498
Whatsapp number- 7000632297
Website- www.gurumanishsai.com


🚩🚩 सबका भला हो सब सुख पाए🚩🚩

#मकरसंक्रांति, #मकरसंक्रान्ति2019, #MakarSankranti2019, #MakarSankranti #कुम्भस्नान #महाकुम्भ #महाकुंभ #प्रयागराज #KumbhShan #MahaKumbh #PrayagRaj
 #वास्तुटिप्स #vastutips   #तंत्रमंत्र #घर #व्यापार #भवन #धर्म #अध्यात्म #तंत्र #मंत्र #सनातनधर्म #हिंदूधर्म #ज्योतिष #वास्तु #टोने #टोटके #sainath #omsai #saibless #shirdibaba #omsairam #vastugurumanishsai #manishsai #sairam  #मनीषसाईं #वास्तुगुरुमनीषसाईं
#ज्योतिषगुरुमनीषसाईं #तंत्रगुरु #तंत्रक्रिया

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

कड़ा पहनने से मिलती है मन की शांति, मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न -मनीष साईं

दुकान या शोरूम मेहनत के बावजूद नहीं चल रहे हैं, बिक्री घट गई है, कर्ज बढ़ गया है तो यह महत्वपूर्ण उपाय करें -मनीष साईं