ताजमहल घर में रखने से होते हैं पति-पत्नी के झगड़े,जानिए कारण- मनीष साईं

ताजमहल घर में रखने से होते हैं पति-पत्नी के झगड़े,जानिए कारण- मनीष साईं


भारत में कुछ सुंदर  प्रतीकात्मक वस्तुओं को रखने का  बड़ा प्रचलन है व्यक्ति खूबसूरती को  देख कर  मोहित हो जाता है, लेकिन वह यह नहीं जानता कि यह उसके लिए कितना  नुकसानदायक साबित हो सकती है।आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की जो अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। लोगों को इस खूबसूरत इमारत की तस्वीर या फिर मूर्ति घर में रखना बेहद पसंद है, लेकिन रेमेडियल वास्तु शास्त्र के अनुसार यह गलत है। ताजमहल जहां एक ओर शाहजहां और मुमताज के प्यार की निशानी है, वहीं दूसरी ओर इसी इमारत में उनकी कब्र भी मौजूद है। वास्तु शास्त्र में घर के अंदर कब्रिस्तान का फोटो लगाना या कब्र का फोटो लगाना बहुत अशुभ माना गया है। कई लोग दुनिया के सातवें अजूबे के साथ बड़े प्यार से अपना फोटो खिंचवाते हैं और घर के ड्राइंग रूम या बेडरूम में उसे लगाकर बड़े खुश होते हैं लेकिन वह यह नहीं जानते कि यह कब्र है और हमारे जीवन को बर्बाद कर सकती है। उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में मोमेंटो के रूप में ताजमहल की प्रतीकात्मक कृति प्रदान की जाती है। दुनिया के इस सातवें अजूबे को देखने जब लोग जाते हैं तो वहां से इसकी प्रतीकात्मक कृति खरीद लाते हैं और घर के ड्राइंग रूम या कई लोग तो बेडरूम तक में इसे रख लेते हैं। यह जिस स्थान पर रखा जाता है उस स्थान का अपना महत्व होता है और उससे संबंधित समस्या हमारे जीवन में शुरू हो जाती है। यदि आपके घर में ताजमहल की प्रतीकात्मक कृति है तो उसे आप किसी नदी या तालाब में डाल दीजिए नहीं तो आपका जीवन कष्टप्रद हो सकता है।

▪पति-पत्नी में झगड़े का कारण ताजमहल-

शास्त्रों के अनुसार किसी की कब्र को घर में रखना अशुभ संकेत है। ताजमहल केवल प्यार की नहीं मौत की भी निशानी है। यदि इसे किसी भी रूप में घर में रखा जाए तो यह पति-पत्नी के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे पति-पत्नी में झगड़े बढ़ते हैं और सम्बंध टूटने जैसी नौबत भी आ जाती है। घर से आज ही ताजमहल की प्रतीकात्मक कृति हटाए और वास्तु दोष से छुटकारा पाएं।

#ताजमहलघरमेंनारखें #कब्र #ताजमहल #वास्तुशास्त्रअनुसारयहचीजेंघरमेनारखें #मनीषसाईं #वास्तुगुरुमनीष साईं #वास्तुटिप्स #सजावटकासामान

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तांत्रिक क्रिया के शिकार तो नहीं जाने, यदि ब्लैक मैजिक, वशीकरण, बंधन तथा मारण का प्रयोग आप पर हुआ है तो यह उपाय करें :मनीष साईं🚩🚩

कड़ा पहनने से मिलती है मन की शांति, मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न -मनीष साईं

दुकान या शोरूम मेहनत के बावजूद नहीं चल रहे हैं, बिक्री घट गई है, कर्ज बढ़ गया है तो यह महत्वपूर्ण उपाय करें -मनीष साईं